रायपुर। छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 के राज्य शिक्षक सम्मान एवं स्मृति पुरस्कार समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर समारोह के लिए चयनित शिक्षकों की उपस्थिति और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर दिशा-निर्देश दिए हैं।

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन 5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस के अवसर पर रायपुर में किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा 31 अगस्त 2026 को जारी पत्र के अनुसार, सभी चयनित शिक्षकों को 4 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे तक एससीईआरटी, शंकर नगर, रायपुर पहुंचना सुनिश्चित करना होगा।

चयनित शिक्षकों के साथ आने वाले किसी भी व्यक्ति अथवा परिजन को उनके साथ ठहरने की अनुमति नहीं होगी और न ही उन्हें लोक शिक्षण संचालनालय के कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जारी निर्देश के मुताबिक 4 सितंबर को सुबह 11 बजे चयनित शिक्षकों की राजभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम में रिहर्सल कराई जाएगी। इसके बाद 5 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे राज्य शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित होगा। समारोह में राज्यपाल, मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री की उपस्थिति रहेगी।

लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि 4 और 5 सितंबर को समारोह में शामिल होने वाले सभी चयनित शिक्षकों की पोशाक शालीन और औपचारिक होनी चाहिए। समारोह स्थल पर फोटो खिंचवाने की व्यवस्था भी की जाएगी, जिसके लिए चयनित शिक्षकों को अलग से फोटोग्राफर की व्यवस्था करने की आवश्यकता नहीं होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पत्र में जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने जिलों से चयनित शिक्षकों को नियत समय पर रायपुर पहुंचने के लिए अवगत कराएं तथा समारोह में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करें। चयनित शिक्षकों की सूची भी पत्र के साथ संलग्न की गई है।

[pdf-embedder url=”https://cgwall.in/wp-content/uploads/2026/09/सूचना.pdf”]