मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर/। आगामी कृष्ण जन्माष्टमी और गणेशोत्सव को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। कलेक्टर संतन देवी जांगड़े और पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में सुरक्षा, निगरानी और व्यवस्था को लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में स्पष्ट किया गया कि, पर्व के दौरान हुड़दंग, अवैध वसूली या नियमों की अनदेखी करने वालों पर प्रशासन जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगा

प्रशासन ने स्कूलों के आसपास अवैध रूप से संचालित दुकानों पर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी कर 20 हजार रुपये तक का भारी जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए चिरमिरी, हल्दीबाड़ी, मनेंद्रगढ़ और खड़गवां के सार्वजनिक स्थलों पर डिप्टी कलेक्टर और पुलिस बल की संयुक्त टीमें औचक निरीक्षण करेंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Police Transfer -छह इंस्पेक्टर, दो सब इंस्पेक्टर व तीन सहायक उप निरीक्षक इधर से उधर
CG Police Transfer -छह इंस्पेक्टर, दो सब इंस्पेक्टर व तीन सहायक उप निरीक्षक इधर से उधर
CG Police Transfer/सरगुजा/ जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उत्सव के दौरान निकलने वाली रैलियों और सार्वजनिक गणेश पंडालों के लिए एसडीएम और पुलिस से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य किया गया है। मुख्य सड़कों पर पंडाल लगाकर यातायात बाधित करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सभी आयोजकों को पंडालों और आसपास के दायरे में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे। पर्यावरण सुरक्षा के तहत केवल मिट्टी की प्रतिमाओं की स्थापना की अनुमति दी जाएगी। विसर्जन के लिए पहले से रूट चार्ट और पार्किंग स्थल तय होंगे, जिसकी विस्तृत सूचना संबंधित थाना प्रभारियों को देनी होगी। महिलाओं के आभूषण व निजी सामान की सुरक्षा के लिए आयोजकों को वालंटियर्स तैनात कर निरंतर लाउडस्पीकर से घोषणा करने के निर्देश दिए गए हैं।

आकाश से लेकर हाईवे तक सुरक्षा का त्रिस्तरीय घेरा तैयार किया गया है। क्षेत्र में बिना पूर्व अनुमति या गैर-लाइसेंसधारी व्यक्तियों द्वारा ड्रोन उड़ाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा; ऐसा करते पाए जाने पर सीधे जब्ती व कानूनी कार्रवाई होगी। वहीं मनेंद्रगढ़ से नागपुर हाईवे पर पेट्रोलिंग तेज करने के साथ-साथ पार्किंग व्यवस्था न रखने वाले ढाबा संचालकों पर चालान काटने और शराब पीकर गाड़ी चलाने या ओवरस्पीडिंग करने वालों के वाहन तत्काल जब्त करने के आदेश दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Local Holiday- गणेश चतुर्थी की जगह नवाखाई पर छुट्टी
CG Local Holiday- गणेश चतुर्थी की जगह नवाखाई पर छुट्टी
CG Local Holiday/रायपुर। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में वर्ष 2026 के लिए घोषित स्थानीय अवकाश की तारीखों में संशोधन किया जा रहा है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नगर पालिका, विद्युत और स्वास्थ्य विभाग को पर्व के दौरान 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि स्वच्छता, निर्बाध बिजली और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं में कोई व्यवधान न आए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा, अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, जिला पंचायत सीईओ सहित जिले के सभी प्रशासनिक, पुलिस और नगरीय निकायों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन, अधिकारी- कर्मचारी सम्मानित
ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन, अधिकारी- कर्मचारी सम्मानित
रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील ने आज मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.