Chhattisgarh IMD Alert: रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से मूसलाधार बारिश जारी है। उफनती नदियां, जलमग्न बस्तियां, ध्वस्त होती सड़कें और टूटते पुल-पुलियों ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। कई गांवों का जिला मुख्यालयों से संपर्क टूट चुका है, जबकि नदी-नालों के तेज बहाव ने लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं।

राजधानी रायपुर में फाफाडीह अंडरब्रिज पूरी तरह पानी में डूब गया है, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। प्रदेश के कई शहरों और कस्बों में सड़कों पर पानी भरने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं राजनांदगांव में रेलवे ओवरब्रिज की सड़क बीच से धंस गई।

ये खबर भी पढ़ें…
ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन, अधिकारी- कर्मचारी सम्मानित
ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन, अधिकारी- कर्मचारी सम्मानित
रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील ने आज मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग के अनुसार, राजिम में 19 सेंटीमीटर और दुर्ग में 18 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। रायपुर, राजनांदगांव और पाटन में 15-15 सेंटीमीटर तथा गोबरा नवापारा और माना में 14-14 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। लगातार हो रही बारिश से बांधों और जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

Chhattisgarh IMD Alert।मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि 8 जुलाई से पहले राहत मिलने की संभावना बेहद कम है। अगले 24 घंटे के लिए कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों से दूर रहने और प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
त्यौहारों पर प्रशासन का पहरा, बिना अनुमति न बजेगा डीजे, न उड़ेगा ड्रोन; नियमों की अनदेखी पर होगी सीधी जब्ती
त्यौहारों पर प्रशासन का पहरा, बिना अनुमति न बजेगा डीजे, न उड़ेगा ड्रोन; नियमों की अनदेखी पर होगी सीधी जब्ती
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर/। आगामी कृष्ण जन्माष्टमी और गणेशोत्सव को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला प्रशासन पूरी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बारिश ने सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजनांदगांव में रेलवे ओवरब्रिज की सड़क बीच से धंस गई, जबकि जिला अस्पताल में बारिश का पानी मरीजों के बेड तक पहुंच गया। रायपुर रेलवे स्टेशन की छत से पानी टपकने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गरियाबंद जिले के छुरा क्षेत्र में बगनई नदी के उफान के बीच पुल निर्माण में लगे 14 मजदूर नदी की तेज धारा में फंस गए। पूरी रात पेड़ पर शरण लेने के बाद सुबह रेस्क्यू टीम ने सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
School close – जिले में भारी बारिश के मद्देनजर स्कूल बंद
School close – जिले में भारी बारिश के मद्देनजर स्कूल बंद
School Close: बलरामपुर: बलरामपुर जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश और अतिवृष्टि के चलते जनजीवन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारी बारिश का असर खेती और बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा है। कई क्षेत्रों में खेत जलमग्न हो गए हैं, जबकि पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।

ऑरेंज अलर्ट: कबीरधाम, बेमेतरा, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बालोद और कांकेर।

येलो अलर्ट: बलरामपुर, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, कोरबा, बलौदाबाजार, महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद।

प्रदेश में लगातार बिगड़ते मौसम को देखते हुए प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने, जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।