CG Holiday List -छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में आगामी त्यौहारों को देखते हुए जिला प्रशासनों द्वारा स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं. कई जिलों में त्यौहारों के तिथिवार महत्व और राज्य शासन के सामान्य अवकाशों से टकराव को देखते हुए पूर्व घोषित स्थानीय छुट्टियों की सूची में आंशिक संशोधन भी किया गया है.

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े ने पूर्व घोषित अवकाश आदेश में आंशिक बदलाव किया है.

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिले में पहले 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था. चूंकि राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 14 सितंबर (सोमवार) को हरितालिका (तीज) का सार्वजनिक अवकाश पूरे प्रदेश में पहले से घोषित है।

इसलिए 14 सितंबर का स्थानीय अवकाश रद्द कर दिया गया है. इसके स्थान पर अब जिले में 18 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को नवाखाई पर्व के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा.

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिलासपुर जिले में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संजय अग्रवाल द्वारा वर्ष 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश निर्धारित किए गए हैं. जारी आदेश के अनुसार हलषष्ठी (हरछठ) के अवसर पर 2 सितंबर 2026 को जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा.

इसके अलावा बिलासपुर जिले में 19 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी तथा 11 नवंबर 2026 को दीपावली भाई दूज पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (GPM) जिले के कलेक्टर विजय दयाराम के. ने भी वर्ष 2026 के स्थानीय अवकाश की सूची में संशोधन जारी किया है. पूर्व में 2 सितंबर को घोषित हरछठ अवकाश के स्थान पर अब 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को दुर्गा महाअष्टमी के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा.

इसके अलावा जिले में 10 फरवरी को जिला स्थापना दिवस और 11 नवंबर को भाई दूज का स्थानीय अवकाश यथावत रहेगा.

महासमुंद जिले में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने भी नवाखाई के स्थानीय अवकाश की तिथि में फेरबदल किया है. पूर्व आदेश में घोषित 18 सितंबर के अवकाश को संशोधित कर अब 15 सितंबर 2026 (मंगलवार) को नवाखाई (नुआंखाई)/ऋषि पंचमी के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है.

प्रशासनिक आदेशों के अनुसार, ये सभी स्थानीय अवकाश संबंधित जिलों के समस्त शासकीय कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों पर लागू होंगे. हालांकि, यह अवकाश नियम कोषालय, उप-कोषालय और बैंकों पर लागू नहीं होगा. बैंक एवं ट्रेजरी संस्थान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सामान्य रूप से संचालित रहेंगे.