रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील ने आज मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम में ई-ऑफिस के माध्यम से नस्तियों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण तथा कार्यालयीन समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने वाले मंत्रालयीन अधिकारी एवं कर्मचारियों को जुलाई माह के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इसी प्रकार से ई-ऑफिस में सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को प्रथम, आदिम जाति विकास विभाग को दूसरा तथा ग्रामोद्योग विभाग को तीसरे स्थान पर सम्मानित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Police Transfer -छह इंस्पेक्टर, दो सब इंस्पेक्टर व तीन सहायक उप निरीक्षक इधर से उधर
CG Police Transfer -छह इंस्पेक्टर, दो सब इंस्पेक्टर व तीन सहायक उप निरीक्षक इधर से उधर
CG Police Transfer/सरगुजा/ जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्य सचिव ने सभी सम्मानित प्रशंसा पत्र प्राप्त करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी ई-ऑफिस में लगातार अच्छा प्रदर्शन करें यही अपेक्षा है। उन्होंने आई-गाट पर प्रत्येक माह कम से कम 3 से 4 कोर्स प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी अपने विभाग की आवश्यकता के अनुसार अवश्य करें। मुख्य सचिव ने प्रदेश स्तर पर आई गाट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

संयुक्त सचिव से कनिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी में ई-ऑफिस रैंकिंग के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव सच्चिदानंद आलोक प्रथम, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की संयुक्त सचिव जयश्री जैन द्वितीय, आदिम जाति विकास विभाग के संयुक्त सचिव भूपेन्द्र कुमार राजपूत तृतीय स्थान पर सम्मानित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Local Holiday- गणेश चतुर्थी की जगह नवाखाई पर छुट्टी
CG Local Holiday- गणेश चतुर्थी की जगह नवाखाई पर छुट्टी
CG Local Holiday/रायपुर। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में वर्ष 2026 के लिए घोषित स्थानीय अवकाश की तारीखों में संशोधन किया जा रहा है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के उप सचिव दूरदेशी राम सोन्टापर विभाग प्रथम स्थान, श्रम विभाग के उप सचिव विपुल कुमार गुप्ता द्वितीय स्थान, सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-8) के उप सचिव श्रीमती ऋतु वर्मा तृृतीय स्थान पर सम्मानित किया हुए।

गृह विभाग के अवर सचिव पूरन लाल साहू प्रथम स्थान, सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-1) के अवर सचिव कैलाश कुमार नेताम द्वितीय स्थान, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अवर सचिव श्रीमती दिव्या वैष्णव तृतीय स्थान सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
त्यौहारों पर प्रशासन का पहरा, बिना अनुमति न बजेगा डीजे, न उड़ेगा ड्रोन; नियमों की अनदेखी पर होगी सीधी जब्ती
त्यौहारों पर प्रशासन का पहरा, बिना अनुमति न बजेगा डीजे, न उड़ेगा ड्रोन; नियमों की अनदेखी पर होगी सीधी जब्ती
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर/। आगामी कृष्ण जन्माष्टमी और गणेशोत्सव को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला प्रशासन पूरी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.