बिलासपुर/तखतपुर… साइबर ठगी की रकम को बैंक खातों के जरिए घुमाने वाले नेटवर्क की तलाश में बिलासपुर रेंज साइबर पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के दो खातों में महज कुछ हफ्तों के भीतर 2 करोड़ 32 लाख 80 हजार रुपए से अधिक की संदिग्ध वित्तीय गतिविधि सामने आई है। बैंक की जांच में लेनदेन का पैटर्न असामान्य मिलने के बाद दोनों मामलों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज हुई है। अब पुलिस करोड़ों की इस रकम की मनी ट्रेल खंगाल रही है।

मामला सांवरिया इंटरप्राइजेस और अजय फार्म हाउस के बैंक खातों से जुड़ा है। बैंक प्रबंधन को आशंका है कि इन खातों का इस्तेमाल सामान्य कारोबार के बजाय दूसरे लोगों ने साइबर ठगी से हासिल रकम को आगे ट्रांसफर करने के लिए किया हो सकता है। ऐसे खातों को साइबर अपराध की भाषा में म्यूल अकाउंट कहा जाता है। हालांकि खातों का वास्तविक इस्तेमाल किस उद्देश्य से हुआ, यह पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

12.11 लाख के लेनदेन ने खड़े किए सवाल

ग्राम निपनिया निवासी 23 वर्षीय राजकुमार धाकड़ के नाम से संचालित सांवरिया इंटरप्राइजेस के खाते में 22 मई से 3 जून 2026 के बीच 12 लाख 11 हजार 680 रुपए का संदिग्ध लेनदेन मिला। बैंक की आंतरिक जांच में लेनदेन का पैटर्न सामने आने के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी नाम से छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की व्यापार विहार शाखा में अमृत लाल जाट के नाम से भी खाता संचालित होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब दोनों खातों के बीच हुए लेनदेन और उनसे जुड़े अन्य बैंक खातों की भी पड़ताल कर रही है।

दूसरे खाते में 2.20 करोड़ की आवाजाही

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच का सबसे बड़ा सिरा तखतपुर के टिकरीपारा निवासी 36 वर्षीय अजय कुमार सोनी के नाम से संचालित अजय फार्म हाउस के खाते से जुड़ा है। 18 मई से 12 जून 2026 के बीच इस खाते में 2 करोड़ 20 लाख 68 हजार 443 रुपए का लेनदेन दर्ज हुआ।

इतनी बड़ी रकम की लगातार आवाजाही ने बैंक प्रबंधन का संदेह बढ़ाया। बैंक को आशंका है कि खाते को दूसरे लोगों के इस्तेमाल के लिए उपलब्ध कराया गया हो सकता है। इसी आधार पर पुलिस अब खाते की पूरी गतिविधि की जांच कर रही है।

खुलेगा असली खेल—कहां से आई रकम,कहां गई?

रेंज साइबर थाना पुलिस के सामने अब सबसे अहम सवाल करोड़ों रुपए की इस रकम का स्रोत और उसका अंतिम ठिकाना पता करना है। बैंक ने दोनों खातों के स्टेटमेंट, केवाईसी और अन्य दस्तावेज पुलिस को सौंप दिए हैं। पुलिस लेनदेन की एक-एक कड़ी जोड़ते हुए यह पता लगा रही है कि रकम किन खातों से आई और आगे किन खातों में पहुंची।

जांच का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि खाताधारकों ने अपने खाते किसी दूसरे व्यक्ति को इस्तेमाल के लिए दिए थे या नहीं। बैंक खातों के इस्तेमाल, रकम के ट्रांसफर और उससे जुड़े मोबाइल नंबरों तथा अन्य बैंकिंग विवरणों की पड़ताल के बाद साइबर नेटवर्क की अगली कड़ी सामने आ सकती है।

फिलहाल 2.32 करोड़ रुपए से अधिक की संदिग्ध रकम की मनी ट्रेल पुलिस के रडार पर है। रकम के स्रोत और अंतिम गंतव्य तक पहुंचते ही इस पूरे मामले की असली तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।