बिलासपुर… महिला के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ के मामले में तोरवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 4 जुलाई को थाना तोरवा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसके मोहल्ले में रहने वाला धरम यादव, निवासी हेमूनगर, तोरवा लंबे समय से उस पर बुरी नीयत रखकर अभद्र व्यवहार करता था।

ये खबर भी पढ़ें…
शहर का माहौल बिगाड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, अब तक 11 दोषी गिरफ्तार; दर्जनों संदिग्धों से पूछताछ जारी..  कप्तान का दो-टूक—आरोपी कहीं भी छुपा हो, बचेगा नहीं
शहर का माहौल बिगाड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, अब तक 11 दोषी गिरफ्तार; दर्जनों संदिग्धों से पूछताछ जारी.. कप्तान का दो-टूक—आरोपी कहीं भी छुपा हो, बचेगा नहीं
बिलासपुर.... रक्षाबंधन की रात कोतवाली क्षेत्र में हुई घटना के बाद कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत में बताया गया कि 4 जुलाई की शाम करीब 3:30 बजे आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए महिला के साथ अश्लील हरकत की और बुरी नीयत से उसके सीने को छूने का प्रयास किया। घटना के बाद पीड़िता ने तत्काल पुलिस से शिकायत की।

शिकायत मिलते ही दबिश, आरोपी गिरफ्तार

ये खबर भी पढ़ें…
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की तस्वीर लगभग साफ! कभी भी हो सकता है ऐलान… तोखन साहू की ताजपोशी तय?
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की तस्वीर लगभग साफ! कभी भी हो सकता है ऐलान… तोखन साहू की ताजपोशी तय?
बिलासपुर...छत्तीसगढ़ भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष की कवायद अब उस मुकाम पर पहुंचती दिखाई दे रही है, जहां किसी भी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी रजनीश सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अपराध के तहत धारा 74, 296, 115(2) एवं 351(3) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

न्यायालय में किया गया पेश

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल बैग भारी, बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रही किताबें! पिरैया के पालक ने उठाई आवाज.. सीएम तक  पहुँची शिकायत
स्कूल बैग भारी, बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रही किताबें! पिरैया के पालक ने उठाई आवाज.. सीएम तक पहुँची शिकायत
बिलासपुर... बिल्हा विकासखंड के ग्राम पिरैया में बच्चों के स्कूल बैग का बढ़ता वजन अब शिकायत का विषय बन गया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को 5 जुलाई को न्यायालय में पेश किया गया, जहां आगे की वैधानिक प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में त्वरित और कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।