Vocational Teachers Remove Order/मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत हजारों व्यवसायिक शिक्षकों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, राज्यभर में लगभग 6,000 व्यावसायिक शिक्षकों की सेवाएं 30 अप्रैल 2025 तक समाप्त कर दी जाएंगी। यह आदेश उन शिक्षकों के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है, जिन्हें पिछले साल ही हाईकोर्ट के निर्देश पर नियुक्ति दी गई थी।

Vocational Teachers Remove Order/प्रदेश में सरकारी स्कूलों में वोकेशनल ट्रेनिंग देने वाले इन शिक्षकों को हटाने का आदेश अचानक जारी कर दिया गया है। हालांकि, आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि “शेष निर्देश आगे जारी किए जाएंगे”, जिससे यह अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि सरकार इस फैसले को लेकर कोई नया कदम उठा सकती है। लेकिन फिलहाल, 6,000 व्यवसायिक शिक्षकों के लिए यह आदेश भारी चिंता का विषय बना हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Tata Sierra का नया मॉडल लॉन्च, जाने, ब्लैक कलर में मिलेगी धांसू SUV
Tata Sierra का नया मॉडल लॉन्च, जाने, ब्लैक कलर में मिलेगी धांसू SUV
टाटा मोटर्स ने Sierra Dark Edition को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹13.99 लाख से शुरू...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Vocational Teachers Remove Order/यह फैसला ऐसे समय में आया है जब राज्य के सरकारी स्कूलों में व्यवसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने की जरूरत पहले से ज्यादा महसूस की जा रही है।

व्यवसायिक शिक्षक न केवल छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान देते हैं, बल्कि उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में हजारों शिक्षकों की सेवाएं समाप्त करना शिक्षा प्रणाली पर भी बड़ा प्रभाव डाल सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Top 5 scooty: रोज ऑफिस जाने के लिए कौन सी स्कूटी है बेस्ट?इन मॉडल को कर सकते है ट्राई
Top 5 scooty: रोज ऑफिस जाने के लिए कौन सी स्कूटी है बेस्ट?इन मॉडल को कर सकते है ट्राई
रोज ऑफिस आने-जाने के लिए एक परफेक्ट स्कूटी चुनना बेहद जरूरी है. अच्छा माइलेज, आरामदायक सीट, ज्यादा स्पेस आपके हर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य सरकार की ओर से अब तक इस फैसले पर कोई विस्तृत स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। शिक्षकों का कहना है कि अगर उनकी सेवाएं समाप्त की जाती हैं तो उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है। वहीं, छात्रों के लिए यह एक झटका होगा, क्योंकि व्यवसायिक शिक्षा उन्हें रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए तैयार करती है।

दिलचस्प बात यह है कि इन शिक्षकों को पिछले साल ही हाईकोर्ट के निर्देश पर नियुक्त किया गया था। यह फैसला शिक्षकों के लिए राहत लेकर आया था, लेकिन अब अचानक हटाने का आदेश जारी होने से वे फिर से असमंजस में हैं। शिक्षा विभाग की ओर से यह नहीं बताया गया है कि इन पदों को हटाने के पीछे मुख्य कारण क्या है, लेकिन इससे हजारों शिक्षकों और उनके परिवारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Royal Enfield Classic 350 का नया मॉडल लॉन्च, राइडिंग को आसान बनाएंगे ये फीचर्स
Royal Enfield Classic 350 का नया मॉडल लॉन्च, राइडिंग को आसान बनाएंगे ये फीचर्स
Royal Enfield ने Classic 350 का नया Signature White Edition लॉन्च किया है. इसकी कीमत ₹2,24,275 एक्स-शोरूम से शुरू होती...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.