बिलासपुर। जल संसाधन परिसर स्थित प्रार्थना भवन में भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी की जयंती के पावन अवसर पर अभियंता दिवस का गरिमामय आयोजन फोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स, छत्तीसगढ़, जिला समिति बिलासपुर द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ  संजय अग्रवाल, आई.ए.एस., कलेक्टर बिलासपुर के मुख्य आतिथ्य, इं. एस.के. पाण्डेय, मुख्य अभियंता, हसदेव कछार, जल संसाधन विभाग, बिलासपुर की अध्यक्षता तथा इं. निर्मल शर्मा, सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, आर.ई.एस., इं. आर.के. बंजारे, अधीक्षण अभियंता, जल संसाधन मंडल बिलासपुर एवं इं. संजय शर्मा, सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता, पी.एम.जी.एस.वाई. के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
सड़क पर पटाखा बजाया तो अब सीधे कोर्ट का रास्ता, दर्जनों गाडियों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई
सड़क पर पटाखा बजाया तो अब सीधे कोर्ट का रास्ता, दर्जनों गाडियों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई
बिलासपुर... सड़क पर बुलेट के साइलेंसर से पटाखे जैसी आवाज निकालना अब महंगा पड़ सकता है। यातायात पुलिस ने ऐसे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत रत्न सर विश्वेश्वरैया जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित मास्टर तनिष्क वर्मा द्वारा सरस्वती वंदना तथा तेजस्विनी कन्या छात्रावास की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

फोरम के संरक्षक इं. आर.पी. शुक्ला ने सर्वप्रथम फोरम के प्रेरणास्रोत संघरत्न इंजी सुरेंद्र सिंह टुटेजा का भावपूर्ण स्मरण किया। उन्होंने फोरम की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि फोरम द्वारा संघरत्न इंजी टुटेजा की स्मृति में दिनांक 22.04.2026 को सेंट्रल गुरुद्वारा, गोंडपारा को जनसेवार्थ संचालन हेतु शव वाहन एवं डीप फ्रीजर प्रदान किया गया है। फोरम द्वारा निरंतर सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया जा रहा है। अपने उद्बोधन में उन्होंने कलेक्टर महोदय से जल संसाधन परिसर के मुख्य मार्ग प्रवेश द्वार चौक पर सर विश्वेश्वरैया जी की प्रतिमा स्थापना एवं भव्य स्वागत द्वार निर्माण की मांग रखी।

ये खबर भी पढ़ें…
हुड़दंग की तैयारी है तो सावधान! त्योहारों से पहले बदमाशों को थाने बुलाकर पुलिस ने चेताया
हुड़दंग की तैयारी है तो सावधान! त्योहारों से पहले बदमाशों को थाने बुलाकर पुलिस ने चेताया
बिलासपुर...त्योहारों की शुरुआत से पहले पुलिस ने उन लोगों को लेकर अपनी तैयारी तेज कर दी है, जिनका पुराना रिकॉर्ड...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला समिति के सदस्य इं. आर.के. दीक्षित ने बताया कि वे फाउंडेशन फॉर एक्सीलेंस इंडिया ट्रस्ट से जुड़े हैं और उनके माध्यम से 400 निर्धन मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति दिलाई गई है, जिनमें 200 विद्यार्थी छत्तीसगढ़ के हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
न रोस्टर, न हाजिरी, न अंक तालिका… फिर किस आधार पर बना चयन? चार साल बाद परीक्षा ही रद्द
न रोस्टर, न हाजिरी, न अंक तालिका… फिर किस आधार पर बना चयन? चार साल बाद परीक्षा ही रद्द
नवा रायपुर... वाणिज्यिक कर विभाग में वर्ष 2022 में लिपिक वर्ग से वाणिज्यिक (राज्य) कर निरीक्षक बनाने के लिए आयोजित सीमित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में मुख्य अभियंता इं. सुरेश कुमार पाण्डेय ने समस्त अभियंताओं एवं उपस्थित मातृशक्ति को अभियंता दिवस की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने सर विश्वेश्वरैया जी के जीवन, कृतित्व एवं राष्ट्र-निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला तथा प्रतिमा स्थापना हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

मुख्य अतिथि कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम सभी को अभियंता दिवस की शुभकामनाएं दीं और मातृशक्ति का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि अभियंता जल, थल और नभ, तीनों क्षेत्रों में राष्ट्र निर्माण का कार्य करता है। सर विश्वेश्वरैया जी के जीवन से सभी अभियंताओं, विशेषकर नवोदित अभियंताओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। फोरम के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के पश्चात भी फोरम की सक्रियता और अनुभव का लाभ जिले एवं प्रदेश को मिलना चाहिए। उन्होंने फोरम की मांग – सर विश्वेश्वरैया जी की प्रतिमा स्थापना एवं स्वागत द्वार निर्माण में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर तेजस्विनी कन्या छात्रावास की 6 कन्याओं को एक वर्ष के लिए गोद लेने हेतु छात्रावास अधीक्षिका को चेक प्रदान किया गया। साथ ही नेपाल बाढ़ आपदा पीड़ितों की सहायता हेतु फोरम द्वारा 11,000 रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की गई। वरिष्ठ अभियंता इं. टी.आर. देवांगन  का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया।

तेजस्विनी कन्या छात्रावास की अधीक्षिका  सुलभा ताई ने अपने उद्बोधन में सामाजिक उत्तरदायित्वों के सराहनीय निर्वहन के लिए फोरम के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया एवं फोरम के सेवा कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त अभियंता सपरिवार उपस्थित रहे।