रायपुर/बिलासपुर…छत्तीसगढ़ शासन के खनिज साधन विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। 2 नवंबर 2026 को जारी इस आदेश में उप संचालक, खनिज अधिकारी, सहायक खनिज अधिकारी और खनिज निरीक्षकों की नई पदस्थापना की गई है। सभी तबादले प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं।

बिलासपुर जिले में पदस्थ खनिज अधिकारी शबीना बेगम को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर भेजा गया है। वहीं सरगुजा में पदस्थ खनिज अधिकारी अनिल साहू को मुंगेली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोरबा में पदस्थ उप संचालक प्रमोद कुमार नायक को दंतेवाड़ा और दंतेवाड़ा में पदस्थ उप संचालक योगेन्द्र सिंह को संचालनालय, भौमिकी एवं खनिकर्म, रायपुर स्थानांतरित किया गया है। संचालनालय में पदस्थ उप संचालक मीनाक्षी साहू को कोरबा भेजा गया है।

अन्य जिलों में भी अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई है। योगेश साहू को मुंगेली से सरगुजा, ज्योति मिश्रा को राजनांदगांव से संचालनालय रायपुर, अवधेश बारिक को बलौदाबाजार-भाटापारा से बीजापुर और दीपक आनंद साहू को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से राजनांदगांव भेजा गया है। दयानंद तिग्गा को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से जगदलपुर तथा शिखर चेरपा को जगदलपुर से बलरामपुर स्थानांतरित किया गया है।

इसी तरह छबिलेश्वर मांझी को बीजापुर से बलौदाबाजार-भाटापारा, इंद्रलाल साव को कोरिया से मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, उमेश भार्गव को रायपुर से खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और भरत लाल बंजारे को राजनांदगांव से दुर्ग भेजा गया है। उत्तम खुटे को बालोद से बलौदाबाजार-भाटापारा, दीपक तिवारी को दुर्ग से राजनांदगांव, बबलू पांडे को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से रायपुर और राहुल गुलाटी को बलरामपुर से कोरबा की नई पदस्थापना मिली है।

सुभाष साहू को धमतरी से बलरामपुर, राकेश वर्मा को कोरबा से कोरिया और नेहा टंडन को सरगुजा से संचालनालय रायपुर भेजा गया है। मृदुल गुहा को कांकेर से दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, अश्वनी झाड़ी को दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा से जगदलपुर, सुब्रत साना को बलरामपुर से धमतरी और भूपेन्द्र भक्त को बलौदाबाजार-भाटापारा से कांकेर स्थानांतरित किया गया है।

खनिज निरीक्षक विवेक कुमार चंद्राकर को सारंगढ़-बिलाईगढ़ से सुकमा तथा मंथन कैमरों को सुकमा से सारंगढ़-बिलाईगढ़ भेजा गया है।

शासन के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इन स्थानांतरणों के लिए समन्वय में अनुमोदन प्राप्त किया गया है। आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार खनिज साधन विभाग के उप सचिव श्रीकांत वर्मा के डिजिटल हस्ताक्षर से जारी हुआ है।