Up news।लखनऊ। अपने विवादित बयानों के कारण लगातार सुर्खियों में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के विधायक नंद किशोर गुर्जर को पार्टी ने ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी कर सरकार की आलोचना के लिए जवाब मांगा है और पूछा है कि उनके खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्रवाई क्यों नहीं की जाए।

भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि नोटिस में गाजियाबाद के लोनी से विधायक नंद किशोर गुर्जर से पिछले कुछ समय से उनके द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर सरकार की आलोचना और पार्टी हितों को नुकसान पहुंचाने के लिए स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी की ओर से यह नोटिस दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Who is ias divya mittal : IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल बाद इस्तीफा दे दिया
Who is ias divya mittal : IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल बाद इस्तीफा दे दिया
Who is ias divya mittal/उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में कुछ नौकरशाहों की पहचान केवल उनकी फाइल वर्क से नहीं,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नोटिस में कहा गया है, “पिछले कुछ समय से आपके द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर सरकार की आलोचना की जा रही है एवं आपके वक्तव्यों तथा कृत्यों से पार्टी की प्रतिष्ठा को आघात पहुंच रहा है, जो कि अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार आपको सूचित किया जाता है कि इस पत्र की प्राप्ति के सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण दें, कि क्यों न आपके विरुद्ध अनुशासनहीनता की कार्रवाई की जाए।”

ये खबर भी पढ़ें…
क्या छत्तीसगढ़ में बन सकती है देश की पहली आदिवासी महिला मुख्यमंत्री ?
क्या छत्तीसगढ़ में बन सकती है देश की पहली आदिवासी महिला मुख्यमंत्री ?
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)  ।राजनीति में कोई फैसला अचानक नहीं होता। कई बार किसी बड़े निर्णय की जमीन उससे काफी पहले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उल्लेखनीय है कि नंदकिशोर गुर्जर द्वारा आयोजित राम कथा से पहले निकाली जा रही कलश यात्रा में हंगामा हो गया था। यात्रा से जुड़ा विवाद शुरू होने के बाद विधायक और लोनी पुलिस आमने-सामने आ गए। पुलिस और यात्रा निकाल रहे लोगों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

पुलिस प्रशासन ने इस यात्रा को बिना अनुमति के निकाले जाने की बात कहते हुए रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस और विधायक समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की में विधायक के कपड़े फट गए। इसके बाद विधायक के कई बयान सरकार के अधिकारियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। पार्टी ने उन्हीं बयानों का संज्ञान लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
विजय शर्मा बनाम भूपेश बघेल: पीएम आवास महाबहस में जीत किसकी हुई.. ?
विजय शर्मा बनाम भूपेश बघेल: पीएम आवास महाबहस में जीत किसकी हुई.. ?
रायपुर । आखिर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक ही मंच पर आए और एक महाबहस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.