बिलासपुर… पोलियो जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से खत्म करने और बच्चों को सुरक्षित भविष्य देने के उद्देश्य से जिले में 28 जून को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जन्म से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से नजदीकी पोलियो बूथ तक लेकर पहुंचें।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 28 जून को बूथ आधारित अभियान के बाद 29 और 30 जून को स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिन घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे, जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
आरक्षण सहित कई मुद्दों को लेकर समग्र सवर्ण समाज गुरूवार को सौंपेगा ज्ञापन
आरक्षण सहित कई मुद्दों को लेकर समग्र सवर्ण समाज गुरूवार को सौंपेगा ज्ञापन
बिलासपुर।समग्र सवर्ण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातिअत्याचार निवारण अधिनियम के विरोध में  आहूत की गई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अभियान के सफल संचालन के लिए जिले में 1530 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। ये बूथ जिला अस्पताल, सिम्स, सभी शासकीय अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित होंगे।

जिले में इस बार 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 2 लाख 78 हजार 149 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, ईंट-भट्ठों, कोयला भट्ठों, निर्माण स्थलों, झुग्गी-बस्तियों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों के लिए विशेष मोबाइल टीमों का गठन किया गया है, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रह जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
खेल का सम्मान, हुनर का महाउत्सव: मैदान में बिलासपुर का परचम, अब चमकेंगे छत्तीसगढ़ के खेल सितारे
खेल का सम्मान, हुनर का महाउत्सव: मैदान में बिलासपुर का परचम, अब चमकेंगे छत्तीसगढ़ के खेल सितारे
बिलासपुर.... खेल के मैदान में जीत के लिए बहाए गए पसीने का अब सम्मान होगा। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में 29...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्ष 2014 में भारत को पोलियो मुक्त घोषित किया था, लेकिन पड़ोसी देशों में अभी भी पोलियो वायरस की मौजूदगी को देखते हुए सतर्कता बनाए रखना जरूरी है। इसी कारण देशभर में नियमित रूप से पल्स पोलियो अभियान संचालित किया जाता है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शुभा गढ़ेवाल ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे 28 जून को अपने पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर अवश्य ले जाएं और उन्हें पोलियो की खुराक दिलाकर इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाएं।

ये खबर भी पढ़ें…
तोरवा के दो फरार आरोपियों की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार का इनाम
तोरवा के दो फरार आरोपियों की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार का इनाम
बिलासपुर... थाना तोरवा में दर्ज अपराध के बाद फरार चल रहे दो आरोपियों तक पहुंचने के लिए बिलासपुर पुलिस ने अब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.