CG Local holiday।रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को आदेश जारी कर नवा रायपुर अटल नगर एवं रायपुर शहर में स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। यह अवकाश 20 नवम्बर शुक्रवार को देवउठनी एकादशी पर रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसको लेकर आदेश भी जारी किया है।

GADद्वारा जारी आदेश में उल्लेखहै कि” नवा रायपुर अटल नगर एवं रायपुर शहर मे स्थित समस्त शासकीय कार्यालयों/संस्थाओं हेतु कैलेण्डर वर्ष 2026 के लिए सरल क्रमांक-3 में गोवर्धन पूजा (दीपावली का दूसरा दिन)” पर्व हेतु दिनांक 09 नवम्बर, 2026 दिन-सोमवार को स्थानीय अवकाश (Local Holiday) घोषित किया गया था।

विभागीय अधिसूचना दिनांक 26.10.2026 के द्वारा गोवर्धन पूजा (दीपावली का दूसरा दिन) सार्वजनिक/सामान्य अवकाश घोषित किये जाने के फलस्वरूप राज्य शासन एतद्वारा उक्त स्थानीय अवकाश के स्थान पर नवा रायपुर अटल नगर एवं रायपुर शहर मे स्थित समस्त शासकीय कार्यालयों/संस्थाओं हेतु दिनांक-20 नवम्बर, 2026, दिन-शुक्रवार को “देवउठनी एकादशी” पर्व हेतु स्थानीय अवकाश (Local Holiday) घोषित करता है।

उक्त स्थानीय अवकाश बैंक/कोषालय/उप कोषालय के लिए लागू नहीं होगा। ”