जगदलपुर। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें जारी होने के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन ने अवकाश अवधि बढ़ाने की मांग की है। फेडरेशन के बस्तर जिलाध्यक्ष डॉ. अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री और स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव को पत्र भेजकर दशहरा और दीपावली अवकाश में संशोधन करने की मांग की है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
दानपेटी चोरी मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
CG News: चैन स्नैचिंग करने वाले गिरफ्तार, ऐसे बनाते थे लोगों को शिकार
Durg News: दुर्ग में चैन स्नैचिंग करने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 21 सितंबर को जारी आदेश के अनुसार दशहरा अवकाश 17 से 21 अक्टूबर, दीपावली अवकाश 6 से 10 नवंबर और शीतकालीन अवकाश 24 से 28 दिसंबर तक रहेगा। फेडरेशन की ओर से कहा है कि रविवार की छुट्टी को अलग कर देखा जाए तो दशहरा और दीपावली दोनों पर्व पर विद्यार्थियों को चार-चार दिन का ही अवकाश मिल रहा है। दीपावली के बाद आने वाले भाई दूज पर भी अलग से छुट्टी नहीं दी गई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
दानपेटी चोरी मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
दानपेटी चोरी मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Baloda Bazar News: मंदिर की दान पेटी से रूपए चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश के हजारों विद्यार्थी अपने घर से दूर छात्रावासों में रहकर पढ़ाई करते हैं। प्रयास जैसी संस्थाओं में भी अलग-अलग जिलों से आए विद्यार्थी छात्रावास में रहकर पढ़ाई करते हैं। दशहरा और दीपावली जैसे बड़े त्योहारों पर ये विद्यार्थी अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए गांव और घर जाते हैं। चार दिन की छुट्टी में आने-जाने में ही एक-एक दिन निकल जाता है। ऐसे में परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए उनके पास दो दिन ही बचते हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: रायपुर-अंबिकापुर-वाराणसी के बीच विमान सेवा प्रारंभ होने की चर्चा, एलायंस एयर ने DGCA को भेजा शेड्यूल
CG News: रायपुर-अंबिकापुर-वाराणसी के बीच विमान सेवा प्रारंभ होने की चर्चा, एलायंस एयर ने DGCA को भेजा शेड्यूल
CG News: एलायंस एयर रायपुर से अंबिकापुर होकर वाराणसी के लिए जल्द हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी में है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फेडरेशन ने कहा कि यही स्थिति दूर-दराज के क्षेत्रों में पदस्थ शिक्षकों की भी है। कई शिक्षक अपने मूल निवास से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं। त्योहार पर परिवार के साथ मिलने और समय बिताने के लिए उन्हें भी पर्याप्त छुट्टी की जरूरत होती है। संगठन का कहना है कि कम अवधि की छुट्टी के कारण विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों को परेशानी हो रही है। डॉ. अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने शासन से दशहरा और दीपावली अवकाश की अवधि में संशोधन कर छुट्टी बढ़ाने की मांग की है।