BU Semester Exam/अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा 30 नवंबर से प्रस्तावित सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर एनएसयूआई ने मोर्चा खोल दिया है।

जिलाध्यक्ष रंजेश सिंह के निर्देश पर छात्र नेता पुष्पराज साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय पहुंचकर कुलपति व कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा।

BU Semester Exam/एनएसयूआई ने दो दिवस के भीतर परीक्षा तिथि बढ़ाने पर सकारात्मक निर्णय लेने का अल्टीमेटम दिया है। मांग पूरी नहीं होने पर सैकड़ों विद्यार्थियों के साथ विश्वविद्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी गई है।

छात्र प्रतिनिधियों का कहना है कि नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन और परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलना चाहिए, लेकिन हजारों नियमित व स्वाध्यायी विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो पाया है।

ऐसे में 30 नवंबर से परीक्षा आयोजित करना विद्यार्थियों के हित में नहीं है। ज्ञापन सौंपने के दौरान कुलपति व कुलसचिव के साथ छात्र प्रतिनिधियों की तीखी बहस भी हुई

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रंजेश सिंह ने कहा कि छात्रहित की आवाज दबाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छात्र नेता पुष्पराज साहू ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल विद्यार्थियों की जायज मांग लेकर पहुंचा था और प्रशासन को दबाव बनाने के बजाय समाधान करना चाहिए।

करन यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण का केंद्र है, यहां मनमानी नहीं चलनी चाहिए । ज्ञापन सौंपने के दौरान करन यादव, विवेक देवांगन, शेख सलमान, भूपेश राजपूत, रोशन ठाकुर, अर्जुन जायसवाल, राजकुमार साहू, आदित्यराज पाठक, अभय कुमार, गिरीश पंद्राम व गरिमा साहू मौजूद रहे।