बिलासपुर…दीपावली के उल्लास के बीच सर्व यादव समाज बिलासपुर का मिलन समारोह आपसी मेल-मिलाप और सामाजिक एकता के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। समारोह में समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित में मिलकर काम करने को लेकर विचार साझा किए।

कार्यक्रम में बुद्धराम यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष विष्णु यादव ने अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डीसी यादव, धन्नू यादव, जसवंत यादव, कन्हैया यादव और विजय यादव उपस्थित रहे।

समारोह में बिलासपुर शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से समाज के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में पहुंचे। इस दौरान समाज की एकता, संगठन के विस्तार और आगामी सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। सदस्यों ने आपसी सहमति से संगठन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए।

समारोह में किशोर यादव, टीकाराम यादव, रामफल यादव, नन्हकुमार यादव, रामचंद्र यादव, शिवचरण यादव, भागीरथी यादव, सती यादव, तेरस यादव, विश्वनाथ यादव, सरजू यादव, अजय यादव, ललित यादव, देवी प्रसाद यादव, रोहित यादव, आभरण यादव, सतीश यादव, दिनेश यादव, रामकुमार यादव, लक्ष्मी यादव, पवन यादव, किशन यादव, रितेश यादव, कार्तिक यादव, भरतराम यादव, रामकिशुन यादव, सुखदेव यादव गोलू, महेंद्र यादव, कीर्ति कुमार यादव, नरेश यादव सहित समाज के अनेक सदस्य शामिल हुए।

महिला सदस्यों में राठी यादव, सरिता यादव राजेंद्र नगर, पुष्पा यादव राजेंद्र नगर, सरिता यादव जरहापारा, सरकंडा, सविता यादव और किरण यादव अशोक नगर, सरकंडा की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का संचालन शिवचरण यादव ने किया और दुर्गेश यदु ने आभार जताया। अंत में सभी सदस्यों ने समाज की एकता बनाए रखने और सामाजिक हित के कार्यों में मिलकर योगदान देने का संकल्प लिया।