बिलासपुर…उच्च न्यायालय बिलासपुर में लंबित अवमानना प्रकरणों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। इन मामलों की समीक्षा के लिए 21 मार्च को महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है, जिसमें सभी विभागों की जवाबदेही तय होने के संकेत हैं।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिले के सभी विभाग प्रमुखों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे पूरी तैयारी और अद्यतन जानकारी के साथ मंथन सभा कक्ष में आयोजित बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल हों।

ये खबर भी पढ़ें…
सेंट्रल पॉइंट के बाहर तलवार लेकर निकला 55 साल का फागुराम, लोगों को धमकाया तो पुलिस ने घेर लिया
सेंट्रल पॉइंट के बाहर तलवार लेकर निकला 55 साल का फागुराम, लोगों को धमकाया तो पुलिस ने घेर लिया
बिलासपुर...चकरभाठा के प्रमुख होटल-रेस्टोरेंट सेंट्रल पॉइंट के पास शुक्रवार को उस वक्त लोगों के बीच हलचल मच गई, जब एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

समय-सीमा और जवाबदावा पर समीक्षा

बैठक में उन सभी अवमानना प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी, जिनमें कलेक्टर बिलासपुर को पक्षकार बनाया गया है। खास तौर पर उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन और जवाबदावा प्रस्तुत करने की समय-सीमा पर फोकस रहेगा। प्रशासन का स्पष्ट संकेत है कि जिन मामलों में लापरवाही या देरी सामने आएगी, वहां जवाबदेही तय की जा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
घर में नशे का ‘कारोबार’, पिता-पुत्र समेत तीन धराए; 20 लाख की 4,750 नशीली दवाएं जब्त
घर में नशे का ‘कारोबार’, पिता-पुत्र समेत तीन धराए; 20 लाख की 4,750 नशीली दवाएं जब्त
बिलासपुर...सीपत के गुड़ी गांव में पुलिस ने नशीली दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से करीब 20...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दस्तावेजों के साथ अनिवार्य उपस्थिति

कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने प्रकरणों की पूरी अद्यतन स्थिति, आवश्यक दस्तावेज और जवाबदावा की प्रगति के साथ बैठक में उपस्थित रहें। बैठक 21 मार्च को सुबह 10 बजे मंथन सभा कक्ष में आयोजित होगी, जहां हर लंबित मामले की स्थिति पर सीधी समीक्षा की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
मिट्टी से गणेश बनाए, फिर उसी मिट्टी में उगेगा पौधा… पर्यावरण बचाने का अनोखा तरीका
मिट्टी से गणेश बनाए, फिर उसी मिट्टी में उगेगा पौधा… पर्यावरण बचाने का अनोखा तरीका
बिलासपुर.... गणेश उत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विकास नगर 27 खोली, बाजपेयी चैंबर निवासी डॉ. रश्मि चंद्रशेखर बाजपेयी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.