Cg news।रायपुर।छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई तेज करते हुए बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघारिया को गिरफ्तार कर लिया है.

गिरफ्तारी के बाद ईडी की टीम ने उन्हें विशेष कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें छह दिन की ईडी रिमांड पर सौंप दिया है.

ये खबर भी पढ़ें…
60 की मंजूरी, 90 का खेल! EWS जमीन भी अपनी नहीं, सड़क 20 की और कागजों में 40 फीट… आयुक्त का सनसनीखेज फैसला, अनंत रियलिटी का लेआउट निरस्त
60 की मंजूरी, 90 का खेल! EWS जमीन भी अपनी नहीं, सड़क 20 की और कागजों में 40 फीट… आयुक्त का सनसनीखेज फैसला, अनंत रियलिटी का लेआउट निरस्त
बिलासपुर...शहर के अज्ञेयनगर में विकसित किए जा रहे बहुमंजिला आवासीय प्रोजेक्ट पर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीएनसी) ने बड़ी कार्रवाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अदालत में सुनवाई के दौरान ED ने जानकारी दी कि जांच में एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघारिया और पूर्व में गिरफ्तार मुख्य आरोपी उत्कर्ष चंद्राकर के बीच हुई संदिग्ध WhatsApp बातचीत (चैट) के अहम साक्ष्य मिले हैं.

इसी चैट लिंक और संपर्कों की पड़ताल के लिए ईडी ने अदालत से हिरासत में पूछताछ की मांग की थी, जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने 6 दिनों की रिमांड मंजूर कर ली.

ये खबर भी पढ़ें…
एनएच-343 में सड़क नहीं, ‘लेन-देन’ की परतें उखड़ीं! 11.39 लाख की कथित कैश-बुक ने खोला भ्रष्टाचार का राज, अफसरों के नाम पर 9.95 लाख
एनएच-343 में सड़क नहीं, ‘लेन-देन’ की परतें उखड़ीं! 11.39 लाख की कथित कैश-बुक ने खोला भ्रष्टाचार का राज, अफसरों के नाम पर 9.95 लाख
बलरामपुर-रामानुजगंज (पृथ्वीलाल केशरी)। एनएच-343 पर सड़क की बदहाली को लेकर सवाल पहले से उठते रहे हैं, लेकिन अब सामने आई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब जांच एजेंसी चेतन बोरघारिया से उत्कर्ष चंद्राकर के साथ उनके संबंधों, चैट के विषय और CGPSC परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं में उनकी भूमिका को लेकर गहन पूछताछ करेगी.

उल्लेखनीय है कि ईडी ने लगभग एक सप्ताह पहले आरोपी उत्कर्ष चंद्राकर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था. रिमांड अवधि पूरी होने के बाद ईडी द्वारा हिरासत न बढ़ाए जाने पर अदालत ने उत्कर्ष को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था.

ये खबर भी पढ़ें…
CG Weather – मौसम का बदला मिजाज, भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, जानें अलर्ट
CG Weather – मौसम का बदला मिजाज, भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, जानें अलर्ट
Cg weather।छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियों ने एक बार फिर रफ़्तार पकड़ ली है, जिससे प्रदेशभर में झमाझम बारिश का दौर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CGPSC मामले की जांच में अभ्यर्थियों को परीक्षा के प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के एवज में लाखों रुपये के अवैध लेनदेन की बात उजागर हुई है.

ईडी के अधिवक्ता सौरभ पांडेय के अनुसार, आरोपी उत्कर्ष चंद्राकर की मुख्य भूमिका अभ्यर्थियों तक प्रीलिम्स और मेन्स के पेपर पहुंचाने तथा अवैध राशि वसूलने से जुड़ी पाई गई है. अब एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघारिया से कस्टोडियल पूछताछ के माध्यम से ईडी इस घोटाले से जुड़ी अन्य कड़ियों और पैसों के लेनदेन की परतों को खंगालने में जुट गईहै.