Education news।छतरपुर। ई-अटेंडेंस नहीं लग पाने की वजह से अब किसी भी शासकीय कर्मचारी का वेतन नहीं रोका जाएगा। इस संबंध में छतरपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, आहरण संवितरण अधिकारियों तथा संकुल प्राचार्यों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय छतरपुर से 10 सितंबर 2026 को जारी पत्र में लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश भोपाल के 10 सितंबर के निर्देशों का हवाला दिया गया है। पत्र में कहा गया है कि ई-अटेंडेंस नहीं लग पाने के कारण किसी भी शासकीय सेवक का वेतन नहीं रोका जाना है।

ये खबर भी पढ़ें…
पूर्व नियुक्त शिक्षकों की सेवा और वरिष्ठता सुरक्षा की मांग, फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन
पूर्व नियुक्त शिक्षकों की सेवा और वरिष्ठता सुरक्षा की मांग, फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन
जगदलपुर। पूर्व नियुक्त सेवारत शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, वरिष्ठता की रक्षा और पदोन्नति के समान अवसर सुनिश्चित करने की मांग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निर्देश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि ई-अटेंडेंस नहीं लग पाने के कारण किसी कर्मचारी का वेतन पहले ही रोक दिया गया है, तो उसका तत्काल वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

वहीं, यदि किसी अन्य कारण से किसी कर्मचारी का वेतन रोके जाने की स्थिति बन रही है, तो संबंधित अधिकारी को वेतन रोकने के स्पष्ट कारणों के साथ विस्तृत स्पीकिंग आदेश जारी करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद की गई कार्रवाई की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को साक्ष्य अभिलेख सहित लिखित रूप में तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

पत्र की प्रतिलिपि आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय, संचालक राज्य शिक्षा केंद्र, संभागायुक्त सागर, कलेक्टर छतरपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत छतरपुर, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग सहित संबंधित शाखाओं को भी भेजी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
ई-अटेंडेंस नहीं लगने पर कर्मचारियों का वेतन नहीं रोक सकेंगे अधिकारी, DEO ने जारी किए निर्देश
बस्तरिया और सरगुजिया शिक्षकों के ट्रांसफर के बहाने विभाग के पैर में अफसर ने कुल्हाड़ी दे दी क्या……?
बिलासपुर। (मनीष जायसवाल) कहते हैं किसी चीज को शिद्दत से चाहो तो सारी कायनात उसे आपसे मिलने की कोशिश में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस आदेश से उन शासकीय कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिनका ई-अटेंडेंस तकनीकी अथवा अन्य कारणों से दर्ज नहीं हो पा रहा था और इसके चलते वेतन रोके जाने की स्थिति बन रही थी।