Cg weather।छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियों ने एक बार फिर रफ़्तार पकड़ ली है, जिससे प्रदेशभर में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 12 सितंबर के लिए पूरे राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्ज की वर्षा होने की पूरी संभावना है, जबकि कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है.

ये खबर भी पढ़ें…
60 की मंजूरी, 90 का खेल! EWS जमीन भी अपनी नहीं, सड़क 20 की और कागजों में 40 फीट… आयुक्त का सनसनीखेज फैसला, अनंत रियलिटी का लेआउट निरस्त
60 की मंजूरी, 90 का खेल! EWS जमीन भी अपनी नहीं, सड़क 20 की और कागजों में 40 फीट… आयुक्त का सनसनीखेज फैसला, अनंत रियलिटी का लेआउट निरस्त
बिलासपुर...शहर के अज्ञेयनगर में विकसित किए जा रहे बहुमंजिला आवासीय प्रोजेक्ट पर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीएनसी) ने बड़ी कार्रवाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में रुक-रुक कर बारिश का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा.

मौसम के बदलते मिजाज के बीच विभाग ने वज्रपात (आकाशीय बिजली) को लेकर विशेष सावधानी बरतने की चेतावनी जारी की है. राज्य के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ-साथ तेज बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है.

ये खबर भी पढ़ें…
एनएच-343 में सड़क नहीं, ‘लेन-देन’ की परतें उखड़ीं! 11.39 लाख की कथित कैश-बुक ने खोला भ्रष्टाचार का राज, अफसरों के नाम पर 9.95 लाख
एनएच-343 में सड़क नहीं, ‘लेन-देन’ की परतें उखड़ीं! 11.39 लाख की कथित कैश-बुक ने खोला भ्रष्टाचार का राज, अफसरों के नाम पर 9.95 लाख
बलरामपुर-रामानुजगंज (पृथ्वीलाल केशरी)। एनएच-343 पर सड़क की बदहाली को लेकर सवाल पहले से उठते रहे हैं, लेकिन अब सामने आई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके चलते प्रशासन और मौसम विभाग ने आम नागरिकों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है. विशेष रूप से गर्जन और बिजली कड़कने के समय खुले मैदानों, जलभराव वाले क्षेत्रों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों के पास न जाने की अपील की गई है.

प्रदेश में हो रही इस लगातार बारिश के पीछे बंगाल की खाड़ी में बना एक नया मौसमी सिस्टम मुख्य वजह है. उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, जो दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से सटी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC गड़बड़ी मामले में ED का बड़ा एक्शन: बलरामपुर के एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघारिया गिरफ्तार, 6 दिन की रिमांड पर भेजा
CGPSC गड़बड़ी मामले में ED का बड़ा एक्शन: बलरामपुर के एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघारिया गिरफ्तार, 6 दिन की रिमांड पर भेजा
Cg news।रायपुर।छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई तेज करते हुए बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के एडिशनल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहां एक निम्न दबाव का क्षेत्र (Low-Pressure Area) सक्रिय हो गया है. इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण भी पूरी तरह असर दिखा रहा है.

यह मानसूनी सिस्टम अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए छत्तीसगढ़ के मौसम को सीधे तौर पर प्रभावित करेगा. इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम राजस्थान से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली मानसून द्रोणिका (Monsoon Trough) भी प्रचुर मात्रा में नमी ला रही है।