रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा प्रदेश में अफीम की अवैध खेती करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 19 मार्च को रायगढ़ पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। रायगढ़ पुलिस ने तमनार क्षेत्र के आमाघाट में अफीम की अवैध खेती करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जिला प्रशासन रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तमनार क्षेत्र में आमाघाट में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक खेत में छापेमारी की।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News – मंत्री खुशवंत साहब के भाई कांग्रेस में शामिल
CG News – मंत्री खुशवंत साहब के भाई कांग्रेस में शामिल
Cg news।रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच के दौरान पाया गया कि श्रीमती सुषमा खलखो पति मार्शल संगा झारखंड निवासी द्वारा अपने खेत में सब्जी की खेती के साथ अवैध रूप से अफ़ीम की खेती की जा रही थी। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि  एक एकड़ में हफीम की खेती करने की बात सामने आई है।

आरोपी से मामले में गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि इस अवैध गतिविधि से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा हो सके।

ये खबर भी पढ़ें…
60 की मंजूरी, 90 का खेल! EWS जमीन भी अपनी नहीं, सड़क 20 की और कागजों में 40 फीट… आयुक्त का सनसनीखेज फैसला, अनंत रियलिटी का लेआउट निरस्त
60 की मंजूरी, 90 का खेल! EWS जमीन भी अपनी नहीं, सड़क 20 की और कागजों में 40 फीट… आयुक्त का सनसनीखेज फैसला, अनंत रियलिटी का लेआउट निरस्त
बिलासपुर...शहर के अज्ञेयनगर में विकसित किए जा रहे बहुमंजिला आवासीय प्रोजेक्ट पर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीएनसी) ने बड़ी कार्रवाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की भी पहचान की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अफ़ीम की अवैध खेती जैसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
एनएच-343 में सड़क नहीं, ‘लेन-देन’ की परतें उखड़ीं! 11.39 लाख की कथित कैश-बुक ने खोला भ्रष्टाचार का राज, अफसरों के नाम पर 9.95 लाख
एनएच-343 में सड़क नहीं, ‘लेन-देन’ की परतें उखड़ीं! 11.39 लाख की कथित कैश-बुक ने खोला भ्रष्टाचार का राज, अफसरों के नाम पर 9.95 लाख
बलरामपुर-रामानुजगंज (पृथ्वीलाल केशरी)। एनएच-343 पर सड़क की बदहाली को लेकर सवाल पहले से उठते रहे हैं, लेकिन अब सामने आई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.