बिलासपुर…चकरभाठा के प्रमुख होटल-रेस्टोरेंट सेंट्रल पॉइंट के पास शुक्रवार को उस वक्त लोगों के बीच हलचल मच गई, जब एक 55 वर्षीय व्यक्ति हाथ में धारदार लोहे की तलवार लेकर सड़क पर लहराते हुए लोगों को डराने-धमकाने लगा। सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और फागुराम राम वर्मा को पकड़ लिया। उसके कब्जे से धारदार लोहे की तलवार भी जब्त की गई है।

पुलिस के मुताबिक शनिवार को फागुराम वर्मा निवासी वर्मा मोहल्ला बोदरी चकरभाठा, होटल सेंट्रल पॉइंट के पास तलवार लेकर लोगों को धमका रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे अभिरक्षा में लिया और तलवार जब्त कर ली।

ये खबर भी पढ़ें…
घर में नशे का ‘कारोबार’, पिता-पुत्र समेत तीन धराए; 20 लाख की 4,750 नशीली दवाएं जब्त
घर में नशे का ‘कारोबार’, पिता-पुत्र समेत तीन धराए; 20 लाख की 4,750 नशीली दवाएं जब्त
बिलासपुर...सीपत के गुड़ी गांव में पुलिस ने नशीली दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से करीब 20...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले में पुलिस ने फागुराम वर्मा के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
मिट्टी से गणेश बनाए, फिर उसी मिट्टी में उगेगा पौधा… पर्यावरण बचाने का अनोखा तरीका
मिट्टी से गणेश बनाए, फिर उसी मिट्टी में उगेगा पौधा… पर्यावरण बचाने का अनोखा तरीका
बिलासपुर.... गणेश उत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विकास नगर 27 खोली, बाजपेयी चैंबर निवासी डॉ. रश्मि चंद्रशेखर बाजपेयी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.