बिलासपुर…सीपत के गुड़ी गांव में पुलिस ने नशीली दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से करीब 20 लाख रुपए की 4,750 प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल-टैबलेट जब्त की हैं। पुलिस ने मौके से पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जब्त दवाओं का कुल वजन 2,495.64 ग्राम बताया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में उग्रसेन लोनिया, उसका पुत्र मुकेश कुमार लोनिया और परमेश्वर लोनिया उर्फ कोंदा शामिल हैं।

एसीसीयू और सीपत पुलिस को सूचना मिली थी कि गुड़ी निवासी उग्रसेन लोनिया अपने पुत्र मुकेश और रिश्तेदार परमेश्वर के साथ मिलकर दूसरे राज्य से बड़ी मात्रा में नशीले कैप्सूल और टैबलेट लाकर बेचने की तैयारी में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गुड़ी स्थित उग्रसेन के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान प्रॉक्सिको स्पास कैप्सूल और अल्प्राविन टैबलेट की बड़ी खेप बरामद हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
महुआ की ‘कमाई’ पर पुलिस की चोट! धनरास में 36 लीटर कच्ची शराब का खेल बेनकाब, तीन गिरफ्तार
महुआ की ‘कमाई’ पर पुलिस की चोट! धनरास में 36 लीटर कच्ची शराब का खेल बेनकाब, तीन गिरफ्तार
बिलासपुर... कोटा थाना क्षेत्र के धनरास गांव के तिलैहापारा में अवैध कच्ची महुआ शराब की बिक्री के खिलाफ पुलिस ने एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास इन दवाओं को रखने या बेचने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या डॉक्टर की पर्ची नहीं मिली। पुलिस ने 4,750 कैप्सूल-टैबलेट जब्त कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी), 22(सी) और 29 के तहत कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में गिरफ्तार मुकेश कुमार लोनिया का पुराना रिकॉर्ड भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार वह पहले भी एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 22 के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। अब पुलिस जब्त दवाओं के स्रोत और इनके आगे के नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेंट्रल पॉइंट के बाहर तलवार लेकर निकला 55 साल का फागुराम, लोगों को धमकाया तो पुलिस ने घेर लिया
सेंट्रल पॉइंट के बाहर तलवार लेकर निकला 55 साल का फागुराम, लोगों को धमकाया तो पुलिस ने घेर लिया
बिलासपुर...चकरभाठा के प्रमुख होटल-रेस्टोरेंट सेंट्रल पॉइंट के पास शुक्रवार को उस वक्त लोगों के बीच हलचल मच गई, जब एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस का कहना है कि नशीली दवाओं के कारोबार से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच के साथ उनकी आर्थिक गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है। कारोबार से अर्जित संपत्ति का पता लगाने के लिए फायनेंशियल इन्वेस्टिगेशन भी किया जा रहा है।

कार्रवाई डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल के मार्गदर्शन और सीएसपी तिलेश्वर यादव के नेतृत्व में एसीसीयू तथा सीपत पुलिस की टीम ने दबिश दी। सीपत थाना प्रभारी राजेश मिश्रा और एसीसीयू प्रभारी गोपाल सतपथी समेत पुलिस टीम की इस कार्रवाई में भूमिका रही।

ये खबर भी पढ़ें…
मिट्टी से गणेश बनाए, फिर उसी मिट्टी में उगेगा पौधा… पर्यावरण बचाने का अनोखा तरीका
मिट्टी से गणेश बनाए, फिर उसी मिट्टी में उगेगा पौधा… पर्यावरण बचाने का अनोखा तरीका
बिलासपुर.... गणेश उत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विकास नगर 27 खोली, बाजपेयी चैंबर निवासी डॉ. रश्मि चंद्रशेखर बाजपेयी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.