बिलासपुर…. गणेश उत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विकास नगर 27 खोली, बाजपेयी चैंबर निवासी डॉ. रश्मि चंद्रशेखर बाजपेयी ने घर पर ही मिट्टी से भगवान गणेश की प्रतिमा तैयार की है। उनका कहना है कि गणेश प्रतिमा के लिए मिट्टी का उपयोग करने के साथ विसर्जन भी घर में ही गमले में किया जा सकता है। प्रतिमा की मिट्टी को पौधे के साथ जोड़कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक छोटा लेकिन व्यावहारिक कदम उठाया जा सकता है।

डॉ. रश्मि नारी शक्ति छत्तीसगढ़ की वरिष्ठ सदस्य हैं। उन्होंने गणेश उत्सव के दौरान पन्नी और प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचने की अपील की है। उनका कहना है कि बाजार से प्लास्टिक की थैलियां लेने के बजाय पुराने कपड़ों से तैयार किए गए कपड़े के थैलों का इस्तेमाल किया जाए। 27 खोली स्थित केंद्र में ऐसे थैले निःशुल्क सिलवाने की सुविधा भी उपलब्ध है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेंट्रल पॉइंट के बाहर तलवार लेकर निकला 55 साल का फागुराम, लोगों को धमकाया तो पुलिस ने घेर लिया
सेंट्रल पॉइंट के बाहर तलवार लेकर निकला 55 साल का फागुराम, लोगों को धमकाया तो पुलिस ने घेर लिया
बिलासपुर...चकरभाठा के प्रमुख होटल-रेस्टोरेंट सेंट्रल पॉइंट के पास शुक्रवार को उस वक्त लोगों के बीच हलचल मच गई, जब एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने पूजा सामग्री को नदी, नाले और तालाब में विसर्जित नहीं करने की अपील की है। पूजा के बाद फूल और अन्य जैविक सामग्री को गमले या कम्पोस्ट में डालकर खाद के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे जलस्रोतों में पूजा सामग्री जाने से रोका जा सकेगा और उसका उपयोग पौधों के लिए किया जा सकेगा।

डॉ. रश्मि ने अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल करने पर भी जोर दिया है। उनका कहना है कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखना भी उतना ही जरूरी है। गणेश उत्सव के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर लोग धार्मिक आस्था के साथ प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
घर में नशे का ‘कारोबार’, पिता-पुत्र समेत तीन धराए; 20 लाख की 4,750 नशीली दवाएं जब्त
घर में नशे का ‘कारोबार’, पिता-पुत्र समेत तीन धराए; 20 लाख की 4,750 नशीली दवाएं जब्त
बिलासपुर...सीपत के गुड़ी गांव में पुलिस ने नशीली दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से करीब 20...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.