बिलासपुर… जिले में नशे के कारोबारियों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। सोमवार को रतनपुर और चकरभाठा पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 28 लीटर अवैध शराब, एक इलेक्ट्रिक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

स्कूटी में घूम-घूमकर बेच रहा था शराब

रतनपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति इलेक्ट्रिक स्कूटी में भारी मात्रा में शराब रखकर शनिचरी चौक और करैहापारा क्षेत्र में घूम-घूमकर अवैध शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विष्णु यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी रामकुमार पाटले निवासी खंडोबा मंदिर के पास, रतनपुर को पकड़ लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
बातचीत बंद करने से खफा युवक ने महिला पर उड़ेल दिया केमिकल, सीसीटीवी से खुला राज और आरोपी गिरफ्तार
बातचीत बंद करने से खफा युवक ने महिला पर उड़ेल दिया केमिकल, सीसीटीवी से खुला राज और आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग...बातचीत बंद करना एक युवक को इतना नागवार गुजरा कि उसने महिला पर खतरनाक केमिकल छिड़क दिया। नंदिनी नगर थाना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 6 लीटर शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक स्कूटी भी जब्त कर ली। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया।

बाइक से महुआ शराब की खेप ले जा रहे थे दो तस्कर

उधर, चकरभाठा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल में महुआ शराब लेकर ग्राम सरवानी से पोड़ी की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने सरवानी तालाब के पास मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर बाइक क्रमांक सीजी 10 बीएम 7883 को रोका।

ये खबर भी पढ़ें…
उच्च शिक्षा में बड़ा फैसला: अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति का रास्ता साफ
उच्च शिक्षा में बड़ा फैसला: अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति का रास्ता साफ
रायपुर... छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए रिक्त शैक्षणिक पदों को अतिथि व्यवस्था से भरने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच के दौरान बाइक में रखी सीमेंट की प्लास्टिक बोरी से 22 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान हरप्रसाद मरावी और दिलसिंह गोंड, दोनों निवासी ग्राम पोड़ी सिरगिट्टी के रूप में बताई। दोनों आरोपी शराब बिक्री के उद्देश्य से ले जाना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 22 लीटर महुआ शराब और करीब 50 हजार रुपए कीमत की मोटरसाइकिल जब्त कर दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 47 के तहत कार्रवाई की।

ये खबर भी पढ़ें…
76 बेटियों के हाथों में साइकिल, स्कूल के लिए 15 लाख की सौगात; अमर अग्रवाल बोले—शिक्षा और संस्कार से बनेगा विश्वगुरु भारत
76 बेटियों के हाथों में साइकिल, स्कूल के लिए 15 लाख की सौगात; अमर अग्रवाल बोले—शिक्षा और संस्कार से बनेगा विश्वगुरु भारत
बिलासपुर... “भारत विश्वगुरु कैसे बनेगा?” सेजेस डॉ. बी.आर. अंबेडकर विद्यालय में एक छात्र के इस सवाल ने मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नशे के कारोबारियों पर जारी रहेगा शिकंजा

जिले में अवैध शराब, गांजा और अन्य मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे के कारोबार से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना या डायल-112 को दें।