रायगढ़।सर्व पंजाबी महिला संस्था छत्तीसगढ़ का पहला स्नेह मिलन कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कौर दुआ के नेतृत्व में,संस्था की फाउंडर शशि आहूजा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक रायगढ़ में सम्पन्न हुआ।

सबसे पहले रायगढ़ गुरूद्वारा साहेब पहुंच कर सदस्यों ने गुरूग्र॔थ साहेब को मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात रायगढ़ के सदस्यों ने एक सामान्य सभा आयोजित की।सभा में शशि आहूजा ने अपने उद्बोधन में संस्था के उद्देश्यों के विषय में प्रकाश डाला। रंजीत कौर दुआ ने समाज हित में कार्य करने की बात कही।संरक्षक सतिन्दर कौर चतरथ, जीत उपवेजा,कस्तूरी सेठी,अमरजीत छाबड़ा,उषा सलूजा,हरविंदर कौर गांधी (बबली) सभी ने संस्था में शामिल रायगढ़ के सदस्यों सचिव गुरजीत कौर सलूजा (डाली),उपाध्यक्ष डिंपल टुटेजा,चरनजीत घई,नीरा छाबड़ा,राजिंदर कौर,विमला कौर,मोना सलूजा,सिम्मी चावला,रश्मित कौर,संगीता होरा,तेजिंदर टुटेजा,रशमित मलहोत्रा,पम्मी टुटेजा,ममता छाबड़ा,एंव स्त्री सतसंग की बहनों से मुलाकात किया सभी ने स्व परिचय देते हुये अपने अपने विचार रखे।कार्यक्र्म के अंत में सचिव गुरजीत कौर (डाली) सलूजा ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार वयक्त किया।