बिलासपुर। मुख्यमंत्री निवास में आज दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में पूरे प्रदेश के भाजपा के संगठन पदाधिकारी , महापौर सभापति विधायक सांसद कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि काफी संख्या में पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा नेताओं के साथ बातचीत भी की और उनके साथ भोजन भी किया। बिलासपुर से भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अमरजीत सिंह दुआ ने भी सीएम हाउस में पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अमरजीत सिंह दुआ से बातचीत की। मुख्यमंत्री को दीपावली तथा एकादशी की बधाई देते हुए प्रदेश के विकास में मुख्यमंत्री की भूमिका को सराहा। अमरजीत ने बताया कि विधायक अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में बिलासपुर तेजी से विकास कर रहा है तथा शासन की योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। बिरसा मुंडा की जयंती अवसर पर मुख्यमंत्री के द्वारा बिलासपुर को दिए गए सौगात पर अमरजीत सिंह दुआ ने आभार जताया। इस अवसर पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी, नलनिश ढोकने, कांतिलाल जैन, गोविंद गुप्ता ,गंधर्व पांडे आदि मौजूद थे। सभी ने मुख्यमंत्री को बधाई दी।