DA Hike।रायपुर। राज्य सरकार ने आईएएस-आईपीएस अफसरों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इस बाबत सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी किया है।

प्रदेश में कार्यरत अखिल भारतीय सेवाओं के अफसरों को अब 60 प्रतिशत के बजाय 63 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। बढ़ी हुई दर 1 जुलाई 2026 से लागू होगी।

आदेश में कहा गया है कि बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान 1 जुलाई 2026 से नगद किया जाएगा।

इसकी गणना वेतन मैट्रिक्स में निर्धारित स्तर के तहत आहरित वेतन के आधार पर होगी। इसमें विशेष वेतन और व्यक्तिगत वेतन को शामिल नहीं किया जाएगा।

शासन के निर्देशानुसार, महंगाई भत्ते की बकाया राशि का भुगतान भी संबंधित अधिकारियों को किया जाएगा।

इसके लिए अलग से प्रत्येक अधिकारी के नाम व्यक्तिगत प्राधिकार पत्र जारी करने की आवश्यकता नहीं होगी। वेतन पर्चियों को ही इस आदेश के अनुरूप प्राधिकृत मानकर भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी संबंधित विभागों, विभागाध्यक्षों, संभागीय आयुक्तों और कलेक्टरों को आदेश के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों के वेतन का आहरण करने वाले कार्यालयों को भुगतान और समायोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।