बिलासपुर …संभागायुक्त कावरे ने लगभग एक घण्टे तक जिला कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पूर्व में किये गये निरीक्षण टीप एवं इनके पालन प्रतिवेदन की जानकारी ली। जिला कार्यालय में प्रमुख रूप से उन्होंने कलेक्टर न्यायालय, नाजिर शाखा, वित्त शाखा, रिकार्ड रूम, खाद्य शाखा, खनिज शाखा एवं कोषालय शाखा का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान प्रमुख रूप से सेवा पुस्तिका, कैश बुक, बिल बुक, पेंशन, अनुकम्पा नियुक्ति, भर्ती आदि कार्यों के फाईल का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। उन्होंने अर्थदण्ड की वसूली के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए।

जिला कार्यालय में विभिन्न पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। कावरे ने खाद्य शाखा में धान खरीदी के बाद इसके निपटारे की प्रगति की जानकारी ली। धान मिलान की प्रगति अत्यंत कम होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसे जल्दी पूर्ण करने को कहा। उज्ज्वला गैस एवं राशन कार्ड की जानकारी भी ली। सेवा पुस्तिका एवं कैश बुक के अपूर्ण रखने पर सहायक वर्ग 2 भारती सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news।जांजगीर-चांपा। जिले के देवरी गांव में पिकनिक मनाने पहुंचे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र हसदेव नदी के तेज बहाव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कावरे ने आज जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की सुविधाओं और जरूरतों की सिविल सर्जन से जानकारी ली। विभिन्न वार्डों में पहुंचकर मरीजों से बातचीत की और मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से आत्मीयता पूर्वक चर्चा करते हुए जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं दी।

निरीक्षण के दौरान सवेरे 10 बजे तक डेन्टल एवं आर्थोपेडिक डॉक्टरों एवं उनके सहयोगी स्टॉफ के नहीं पहुंचने पर नाराजगी जाहिर की एवं इनकी खबर लेने के निर्देश दिए। श्री कावरे ने जिला अस्पताल में संचालित पोषण पुनर्वास केन्द्र भी देखे। फिलहाल 19 कुपोषित बच्चों की भर्ती कर देखरेख की जा रही है। उन्होंने बच्चों की माताओं से चर्चा कर यहां दिए गए सलाह के अनुरूप बच्चों का लालन-पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने मरीजों के लिए बन रहे भोजन का भी रसोई घर में जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने देखा कि अस्पताल में रोज मरीजों के चादर बदले जा रहे हैं। हर दिन अलग-अलग रंग के चादर निर्धारित किये गये हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
हिन्दी व अंग्रेेजी शीघ्रलेखन परीक्षा 19 एवं 20 सितम्बर को परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए
हिन्दी व अंग्रेेजी शीघ्रलेखन परीक्षा 19 एवं 20 सितम्बर को परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए
रायपुर :शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद, लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा हिन्दी व अंग्रेजी शीघ्रलेखन परीक्षा की तिथियां...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शुक्रवार को पर्पल कलर का चादर आज बिछाया गया था। उन्होंने अस्पताल में भर्ती स्थानीय तेलीपारा निवासी 70 वर्ष से ज्यादा उम्र की महिला का तत्काल वय वंदन आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश भी दिए। जिला अस्पताल में संधारित विभिन्न मदों की पंजी, सेवा पुस्तिका, बिल पंजी आदि का अवलोकन किया और बचे हुए कार्य एक सप्ताह में पूर्ण करने की मोहलत दी। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ अनिल गुप्ता, हास्पिटल कंसल्टेन्ट शेफाली कुमावत भी उपस्थित थीं।

ये खबर भी पढ़ें…
चार ठिकाने, चार चाकू और दहशत का खेल; कोतवाली पुलिस ने एक साथ चार बदमाश दबोचे
चार ठिकाने, चार चाकू और दहशत का खेल; कोतवाली पुलिस ने एक साथ चार बदमाश दबोचे
बिलासपुर... शहर में अलग-अलग जगहों पर धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने एक साथ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.