झारखंड के बोकारो जिला मुख्यालय स्थित सेल (स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) के जनरल हॉस्पिटल में कार्यरत महिला चिकित्सक डॉ. आर्या झा का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकता हुआ पाया गया है। उनके कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसके आधार पर इसे प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। पुलिस मामले में हर पहलू की जांच कर रही है।

29 वर्षीय डॉ. आर्या झा मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला अंतर्गत गुरुवारा गांव की रहने वाली थीं। वह हॉस्पिटल से जुड़े डीएनबी गर्ल्स हॉस्टल में रहती थीं। रविवार की देर तक डॉ. आर्या के साथ रहने वाली डॉक्टर जब हॉस्पिटल की ड्यूटी से लौटीं तो उन्हें फंदे पर लटकता देखकर शोर मचाया। तत्काल हॉस्पिटल के वरीय अधिकारी और पुलिस के अफसर मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को फंदे से उतारा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Tata Sierra का नया मॉडल लॉन्च, जाने, ब्लैक कलर में मिलेगी धांसू SUV
Tata Sierra का नया मॉडल लॉन्च, जाने, ब्लैक कलर में मिलेगी धांसू SUV
टाटा मोटर्स ने Sierra Dark Edition को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹13.99 लाख से शुरू...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की है और मौके से जरूरी सैंपल लिए हैं। बोकारो के सेक्टर 4 थाने के इंस्पेक्टर संजय कुमार के मुताबिक, डॉक्टर के कमरे से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने अपने माता-पिता को संबोधित करते हुए लिखा, ”सॉरी मम्मी-पापा, आई कैन नॉट वर्क… मुझे मेरे मनमाफिक डिपार्टमेंट नहीं मिला।”

पुलिस ने सुसाइड नोट के अलावा डॉक्टर का लैपटॉप, मोबाइल सहित अन्य सामान को जांच के लिए अपने कब्जे में लिया है। घटना की सूचना पाकर मृतका के पिता संजीव कुमार झा और परिवार के अन्य लोग सोमवार को बिहार से बोकारो पहुंचे और पुलिस के समक्ष कागजी कार्रवाई पूरी की।

ये खबर भी पढ़ें…
Top 5 scooty: रोज ऑफिस जाने के लिए कौन सी स्कूटी है बेस्ट?इन मॉडल को कर सकते है ट्राई
Top 5 scooty: रोज ऑफिस जाने के लिए कौन सी स्कूटी है बेस्ट?इन मॉडल को कर सकते है ट्राई
रोज ऑफिस आने-जाने के लिए एक परफेक्ट स्कूटी चुनना बेहद जरूरी है. अच्छा माइलेज, आरामदायक सीट, ज्यादा स्पेस आपके हर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने पुलिस के समक्ष दर्ज कराए गए बयान में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम के बाद उन्हें डॉ. आर्या का शव सौंप दिया गया। इस घटना से हॉस्पिटल के डॉक्टर और कर्मी स्तब्ध हैं।

उन्होंने दिवंगत डॉक्टर की आत्मा की शांति के लिए सोमवार को दो मिनट का मौन रखा और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

ये खबर भी पढ़ें…
Royal Enfield Classic 350 का नया मॉडल लॉन्च, राइडिंग को आसान बनाएंगे ये फीचर्स
Royal Enfield Classic 350 का नया मॉडल लॉन्च, राइडिंग को आसान बनाएंगे ये फीचर्स
Royal Enfield ने Classic 350 का नया Signature White Edition लॉन्च किया है. इसकी कीमत ₹2,24,275 एक्स-शोरूम से शुरू होती...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.