Teacher suspend।जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरसई में पदस्थ व्याख्याता दीपक तिग्गा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

यह कार्रवाई कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा प्रस्तुत उस जांच प्रतिवेदन के आधार पर की गई है, जिसमें शिक्षक पर धार्मिक प्रचार और पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही के चौंकाने वाले आरोप लगाए गए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
TET Guideline-मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा पर गाइडलाइन जारी: जानें किन्हें देना होगा एग्जाम, किन्हें मिली छूट और क्या है अंतिम तिथि
शिक्षकों की 44 दिन की उपस्थिति का सुलझा पेंच, अब मिलेंगे सभी परिलाभ
कोटा। राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती-2024 में चयनित 1644 अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। डाइट में ओरिएंटेशन प्रोग्राम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

​जांच का सबसे गंभीर पहलू कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को बाइबल की छोटी पुस्तकें बांटना रहा। रिपोर्ट के अनुसार, व्याख्याता दीपक तिग्गा ने विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों को धार्मिक सामग्री वितरित की, जिसे प्रशासन ने सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 का स्पष्ट उल्लंघन माना है। यह मामला तब प्रकाश में आया जब विद्यार्थियों ने इसकी शिकायत प्राचार्य से की।

​कलेक्टर के प्रतिवेदन में निलंबन के पीछे केवल धार्मिक मामला ही नहीं, बल्कि कई अन्य प्रशासनिक खामियां भी गिनाई गई हैं:

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news -सीएम हेल्पलाइन शिकायत के निपटारे पर विवाद, DEO दफ्तर की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
Cg news -सीएम हेल्पलाइन शिकायत के निपटारे पर विवाद, DEO दफ्तर की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
Cg news -छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज एक शिकायत के कथित जल्दबाजी और संदिग्ध निपटारे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • बिना सूचना गायब रहना: व्याख्याता अक्सर विद्यालयीन समय में बिना किसी पूर्व सूचना या अवकाश आवेदन के अनुपस्थित पाए गए।
  • टीचर डायरी और पाठ्यक्रम: शिक्षक दैनंदिनी तैयार न करना और निर्धारित समय पर पाठ्यक्रम पूरा न करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा बन चुका था।
  • असहयोगात्मक रवैया: प्राचार्य द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के बजाय उन्होंने उसे प्राप्त करने से ही इनकार कर दिया, जिसे प्रशासन ने ‘स्वेच्छाचारिता’ माना।

​कलेक्टर की रिपोर्ट पर त्वरित संज्ञान लेते हुए लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) के संचालक ऋतुराज रघुवंशी ने निलंबन आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, दीपक तिग्गा को तत्काल प्रभाव से पद से मुक्त कर दिया गया है।

 निलंबन की अवधि के दौरान दीपक तिग्गा का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय, जशपुर नियत किया गया है। उन्हें नियमानुसार केवल जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news -आत्मानंद स्कूल में बड़ा बवाल,शराबी शिक्षक पर छात्राओं से बदसलूकी का आरोप, शिकायत करने पहुंचे छात्र को प्रिंसिपल ने जड़ा थप्पड़
Cg news -आत्मानंद स्कूल में बड़ा बवाल,शराबी शिक्षक पर छात्राओं से बदसलूकी का आरोप, शिकायत करने पहुंचे छात्र को प्रिंसिपल ने जड़ा थप्पड़
Cg news -छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिला मुख्यालय स्थित पंडित चक्रपाणी मल्टीपरपज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल में एक सनसनीखेज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.