बिलासपुर… थाना कोनी क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। ग्राम जलसों में एक महिला के घर के आंगन से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जलसों निवासी प्रभा देवी वर्मा अपने घर में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रही है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और महिला को पकड़ लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
चोरी में औजार बरामद, चाकूबाजी में खून लगा चाकू; दोनों मामलों के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
चोरी में औजार बरामद, चाकूबाजी में खून लगा चाकू; दोनों मामलों के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
बिलासपुर... जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी और चाकूबाजी की घटनाओं में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तलाशी के दौरान दो पीले रंग के 15-15 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक डिब्बों में 30 लीटर तथा दो हरे रंग के 5-5 लीटर डिब्बों में 10 लीटर, कुल 40 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। जुलूस ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुलिस ग्राउंड में जगमगाए सवा लाख दीप
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुलिस ग्राउंड में जगमगाए सवा लाख दीप
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्म दिन पर बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के तहत 1,25,000 दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.