नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए एक राहत भरी खबर दी है। गुरुवार को बोर्ड ने घोषणा की है कि जिन छात्रों को होली के कारण 15 मार्च को होने वाली हिंदी की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने में कठिनाई होगी, उन्हें परीक्षा देने का दूसरा अवसर प्रदान किया जाएगा।

दरअसल, सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा तीन महीने पहले कर दी थी। इस कदम का उद्देश्य छात्रों को अपनी पढ़ाई की योजना बनाने और समय का बेहतर प्रबंधन करने में मदद करना था।

ये खबर भी पढ़ें…
एक स्कूल की व्यवस्था पर 5000 स्कूलों के लिए निर्देश उचित नहीं,NEP के अनुरूप संकुल व्यवस्था संचालित करे विभाग
एक स्कूल की व्यवस्था पर 5000 स्कूलों के लिए निर्देश उचित नहीं,NEP के अनुरूप संकुल व्यवस्था संचालित करे विभाग
बिलासपुर।गत दिनों शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त संचालक व जिला शिक्षा अधिकारियों के के नाम प्राचार्य के पदीय कार्य एवं दायित्व...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके तहत, कक्षा 12वीं के लिए हिंदी कोर (302) और हिंदी ऐच्छिक (002) की परीक्षा 15 मार्च को निर्धारित की गई है।

बोर्ड को जानकारी मिली है कि देश के अधिकांश हिस्सों में होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा, लेकिन कुछ क्षेत्रों में यह उत्सव 15 मार्च को होगा या 14 मार्च की गतिविधियों का विस्तार 15 मार्च तक हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Mp news -स्कूल हिजाब मामले में एफआईआर रद्द करने से उच्च न्यायालय का इनकार
Mp news -स्कूल हिजाब मामले में एफआईआर रद्द करने से उच्च न्यायालय का इनकार
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने दमोह के एक स्कूल में छात्राओं को कथित तौर पर हिजाब पहनने और विशेष धार्मिक प्रथाओं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी को देखते हुए, सीबीएसई ने ऐसे छात्रों के लिए विशेष व्यवस्था की है जो होली के कारण निर्धारित तिथि पर परीक्षा नहीं दे पाएंगे।

बोर्ड ने गुरुवार को एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि 15 मार्च को हिंदी की परीक्षा तय समय पर आयोजित होगी, लेकिन जिन छात्रों को इस दिन परीक्षा में उपस्थित होने में असुविधा होगी, वे उस दिन परीक्षा में उपस्थित नहीं होने का निर्णय ले सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)। जिस विभाग के स्कूलों में बच्चों को अर्थशास्त्र में आय-व्यय और राजनीति शास्त्र में सत्ता के खेल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीबीएसई के फैसले के अनुसार, 15 मार्च को परीक्षा में शामिल नहीं होने वाले छात्रों को दूसरा मौका दिया जाएगा और वे उस विशेष परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, जो बोर्ड की नीति के तहत राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों में भाग लेने वाले छात्रों के लिए आयोजित की जाती है।

सीबीएसई ने इस फैसले के जरिए छात्रों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है