राजगढ़। मप्र के शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र में स्थित ब्यावरा पब्लिक स्कूल की कक्षा 10 वी की छात्रा ने शिक्षक पर बेड टच सहित घर पर पढ़ने के लिए बुलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को स्कूल शिक्षक पर छेड़छाड़ की धारा सहित पाॅक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय छात्रा ने बताया कि दो दिन पहले संस्कृत पढ़ाने वाले शिक्षक अमित ने बुरी नीयत से उसके कंधे पर हाथ रखा और फ्री में पढ़ाने की बात कहकर घर पर आने के लिए बोला।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)। जिस विभाग के स्कूलों में बच्चों को अर्थशास्त्र में आय-व्यय और राजनीति शास्त्र में सत्ता के खेल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छात्रा ने इस हरकत की शिकायत प्राचार्य से कर दी, उसके बाद शिक्षक ने छात्रा को सजा के तौर पर क्लास में खड़ा किया और धमकाया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दूसरी ओर शिक्षक अमित का कहना है कि मैंने किसी भी छात्रा को बेड टच नहीं किया है, सिर्फ एक छात्रा को मोबाइल नंबर उसके हाथ पर लिखकर दिया था।

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी बात को लेकर स्कूल के 10-15 छात्रों ने घर में घुसकर उसे और मां-बहन के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामले में शिक्षक अमित के खिलाफ धारा 74 बीएनएस, 7/8 पाॅक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है ।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.