CG IMD Alert-छत्तीसगढ़ के दक्षिणी क्षेत्र यानी बस्तर संभाग में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिससे वहां के निवासियों को कुछ और दिनों तक मानसून का अनुभव होगा।

वहीं, राज्य के मध्य और उत्तरी हिस्सों से मानसून की विदाई जल्द शुरू हो सकती है, क्योंकि इसके लिए मौसम अब अनुकूल बन रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी किसी जिले के लिए कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया है, यानी पूरे प्रदेश में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
Bilaspur/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य के विभिन्न हिस्सों में बीते 24 घंटों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। नानगुर में 4 सेंटीमीटर, अकलतरा और पिपरिया में 3-3 सेंटीमीटर, जबकि पथरिया, धनोरा, मुंगेली, छुरा, कुमरदा, चारामा, महासमुंद, सरायपाली, कांकेर, नांदघाट, बागबाहरा, कुंडा, भटगांव, सुकमा, बसना, बड़ेराजपुर और मालखरौदा में 2-2 सेंटीमीटर बारिश हुई।

इसके अतिरिक्त, बिलासपुर, नगरी, पिथौरा, नवागढ़, छुईखदान, देवभोग, सूरजपुर, पल्लारी, जांजगीर, लालपुर थाना, नेरहरपुर, सकरी, साल्हेवारा, गंडई, पामगढ़, खैरागढ़, सोनहत, लवन और केल्हारी में 1-1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
सूरजपुर (मनीष जायसवाल)। मुनगा के प्लांटेशन कैसा होता इसे समझना हो तो बिलासपुर के दयालबंद रपटा पुल पर खड़े होकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि स्थानीय प्रभाव से प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जो बदलते मौसम का संकेत है।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजधानी रायपुर में अगले 24 घंटों के दौरान आसमान आंशिक रूप से मेघमय रहेगा। शहर में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जिससे दिन और रात दोनों समय मौसम सुहावना बना रहेगा।