अंबिकापुर/छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कथित अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी की चर्चाओं पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने बड़ा बयान दिया है.

सरगुजा प्रवास के दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने पार्टी में किसी भी तरह की गुटबाजी से साफ इनकार कर दिया. बैज ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News – हल्दी बीज वितरण में अनियमितता की शिकायत पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम सख्त’ दिए तत्काल जांच के निर्देश
CG News – हल्दी बीज वितरण में अनियमितता की शिकायत पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम सख्त’ दिए तत्काल जांच के निर्देश
Cg news।रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में हल्दी बीज वितरण में कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार को लेकर सोशल मीडिया पर सामने आई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बल्कि यह भारतीय जनता पार्टी (BJP) का गढ़ा हुआ भ्रामक नैरेटिव और प्रोपेगेंडा है. उन्होंने दावा किया कि असल गुटबाजी तो भाजपा के भीतर चरम पर है, जहां पार्टी के बड़े नेता एक मंच पर भी एकजुट नजर नहीं आते.

दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की एकजुटता और आपसी तालमेल को देखकर भाजपा नेताओं को तकलीफ होती है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एक ही गाड़ी में साथ सफर करते हैं और संगठन में आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कभी पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक साथ नजर आते हैं, तो कभी वे खुद नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और टीएस सिंहदेव के साथ एक ही वाहन में दौरे पर दिखाई देते हैं.

भाजपा पर हमला बोलते हुए पीसीसी चीफ ने सवाल उठाया कि क्या भाजपा में कभी इस तरह का भाईचारा और एकजुटता दिखाई देती है?

ये खबर भी पढ़ें…
CG News-रायपुर के गुढ़ियारी थाने में भाजयुमो नेता का हंगामा: डीजे छुड़ाने को लेकर पुलिस से विवाद और तोड़फोड़
CG News-रायपुर के गुढ़ियारी थाने में भाजयुमो नेता का हंगामा: डीजे छुड़ाने को लेकर पुलिस से विवाद और तोड़फोड़
CG News-रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सत्ताधारी दल के युवा नेता की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. गुढ़ियारी थाने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा, “क्या कभी बृजमोहन अग्रवाल, अमर अग्रवाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और धरमलाल कौशिक एक साथ एक ही गाड़ी में नजर आए हैं?”

बैज ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस नेताओं के बीच जो आत्मीयता है, वह भाजपा में गायब है. पार्टी के नेताओं के बीच किसी मुद्दे पर मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन इसे गुटबाजी बताकर पेश करना भाजपा का प्रायोजित दुष्प्रचार है.