CG News-रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सत्ताधारी दल के युवा नेता की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. गुढ़ियारी थाने में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला उपाध्यक्ष शुभांकर द्विवेदी ने पुलिस कर्मियों के साथ जमकर विवाद किया और आक्रोशित होकर थाना परिसर में तोड़फोड़ कर दी.

पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने और तोड़फोड़ करने की गंभीर धाराओं के तहत आरोपी भाजयुमो नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. उधर, इस घटना के बाद कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी के मकान पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की है.

ये खबर भी पढ़ें…
CG News – हल्दी बीज वितरण में अनियमितता की शिकायत पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम सख्त’ दिए तत्काल जांच के निर्देश
CG News – हल्दी बीज वितरण में अनियमितता की शिकायत पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम सख्त’ दिए तत्काल जांच के निर्देश
Cg news।रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में हल्दी बीज वितरण में कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार को लेकर सोशल मीडिया पर सामने आई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने निर्धारित समय-सीमा के बाद नियम विरुद्ध तरीके से बजाए जा रहे एक डीजे वाहन को जब्त कर थाने लाया था.

इसी डीजे को छुड़वाने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई रुकवाने के लिए भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शुभांकर द्विवेदी थाने पहुंचा और पुलिस पर दबाव बनाने लगा. जब पुलिस अधिकारियों ने नियमों का हवाला देते हुए वाहन छोड़ने से इनकार कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तो शुभांकर आपा खो बैठा. उसने थाने में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता और विवाद करते हुए परिसर में तोड़फोड़ शुरू कर दी. इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मामले में जानकारी देते हुए नॉर्थ डीसीपी दीपमाला कश्यप ने बताया कि यह घटना दोपहर की है. शुभांकर द्विवेदी जब्त डीजे वाहन को छुड़ाने के लिए आया था और मना करने पर उसने थाने में विवाद व तोड़फोड़ की.

ये खबर भी पढ़ें…
गुटबाजी कांग्रेस में नहीं, भाजपा में , PCC अध्यक्ष दीपक बैज का पलटवार
गुटबाजी कांग्रेस में नहीं, भाजपा में , PCC अध्यक्ष दीपक बैज का पलटवार
अंबिकापुर/छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कथित अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी की चर्चाओं पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए शासकीय कार्य में बाधा डालने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

वहीं, इस मुद्दे को लेकर प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है. रायपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने घटना पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पुलिस थाने के भीतर घुसकर टीआई के साथ मारपीट और तोड़फोड़ करना राज्य की चरमराती कानून-व्यवस्था का प्रमाण है.

उन्होंने गृह मंत्री विजय शर्मा और पुलिस आयुक्त संजीव शुक्ला के इस्तीफे की मांग की है. मेनन ने कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ को अपराध के गढ़ में तब्दील करने में जुटी है. उन्होंने आरोपी भाजयुमो नेता के घर पर बुलडोजर चलाने और कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग कीहै.