रायपुर।छत्तीसगढ़ में मानसून के कमजोर पड़ते ही गर्मी और उमस ने एक बार फिर लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया है. राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में उछाल दर्ज किया गया है.

हालांकि, इस बीच कुछ इलाकों में हुई हल्की बूंदाबांदी ने आंशिक राहत जरूर पहुंचाई है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले चार दिनों तक प्रदेश भर में बारिश की गतिविधियों में सुस्ती बनी रहेगी, जिसके बाद मानसून के दोबारा सक्रिय होने की संभावना जताई गई है.

ये खबर भी पढ़ें…
जांजगीर-चांपा में सूने मकान में चोरी का खुलासा: दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार रुपये का सामान बरामद
जांजगीर-चांपा में सूने मकान में चोरी का खुलासा: दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार रुपये का सामान बरामद
जांजगीर-चांपा।जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में बंद पड़े सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में अब तक मौसमी वर्षा औसतन सामान्य रही है, जो कि सामान्य कोटे से महज 5 प्रतिशत कम है.

राजधानी रायपुर में तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. मौसम विभाग का अनुमान है कि 16 सितंबर को आसमान आंशिक रूप से मेघमय रहेगा, जहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

ये खबर भी पढ़ें…
दुर्ग में 10 लाख की जमीन धोखाधड़ी का खुलासा: कम समय में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर हड़पे पैसे, आरोपी दलाल गिरफ्तार
दुर्ग में 10 लाख की जमीन धोखाधड़ी का खुलासा: कम समय में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर हड़पे पैसे, आरोपी दलाल गिरफ्तार
Cg news।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का एक बड़ा मामला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि, पिछले 24 घंटों के दौरान रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के कुछ छिटपुट इलाकों में बारिश दर्ज की गई. आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक 6 सेमी बारिश जगदलपुर में हुई, जबकि घुमका में 4 सेमी, कुटरू में 2 सेमी और दाढ़ी, बकावंड व धमधा में 1-1 सेमी वर्षा दर्ज की गई.

इस दौरान 35 डिग्री सेल्सियस के साथ राजनांदगांव प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा, जबकि सबसे कम 21 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया.

ये खबर भी पढ़ें…
कांस्टेबल भर्ती 2017 मामले में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: राज्य सरकार की SLP खारिज, प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ
कांस्टेबल भर्ती 2017 मामले में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: राज्य सरकार की SLP खारिज, प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ
दिल्ली।छत्तीसगढ़ में वर्ष 2017 की पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे लंबे कानूनी विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में मॉनसून द्रोणिका (Monsoon Trough) दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान और उससे लगे निम्न दबाव के क्षेत्र से होकर उदयपुर, रायसेन, पेंड्रा रोड, रांची और दीघा से होते हुए उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक विस्तारित है.

इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) भी सक्रिय बना हुआ है. इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से अगले 24 घंटों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, लेकिन व्यापक और तेज बारिश के लिए फिलहाल चार दिनों का इंतजार करना होगा.