Shukra Margi 2025/शुक्र ग्रह के मार्गी होने की घटना ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। 13 अप्रैल 2025 को शुक्र ने मीन राशि में मार्गी गति प्राप्त की है, जो कि इसकी उच्च राशि मानी जाती है।

Shukra Margi 2025/शुक्र को वैभव, विलासिता, धन और प्रेम का कारक माना जाता है। ऐसे में जब यह अपनी उच्च राशि में मार्गी होता है तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Tata Sierra का नया मॉडल लॉन्च, जाने, ब्लैक कलर में मिलेगी धांसू SUV
Tata Sierra का नया मॉडल लॉन्च, जाने, ब्लैक कलर में मिलेगी धांसू SUV
टाटा मोटर्स ने Sierra Dark Edition को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹13.99 लाख से शुरू...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Shukra Margi 2025/हालांकि, इस बार शुक्र के साथ पाप ग्रहों—शनि, राहु और सूर्य की युति भी बनी हुई है, जो कुछ राशियों के लिए सावधानी की घंटी हो सकती है।

मेष राशि वालों के लिए यह समय विदेश यात्रा और आत्मिक विकास के द्वार खोल सकता है। वहीं वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक क्षेत्र में बड़ा लाभ मिलने की संभावना बन रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Top 5 scooty: रोज ऑफिस जाने के लिए कौन सी स्कूटी है बेस्ट?इन मॉडल को कर सकते है ट्राई
Top 5 scooty: रोज ऑफिस जाने के लिए कौन सी स्कूटी है बेस्ट?इन मॉडल को कर सकते है ट्राई
रोज ऑफिस आने-जाने के लिए एक परफेक्ट स्कूटी चुनना बेहद जरूरी है. अच्छा माइलेज, आरामदायक सीट, ज्यादा स्पेस आपके हर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिथुन राशि के जातकों के लिए कर्म क्षेत्र में मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं, लेकिन शुक्र की उच्च स्थिति उनका साथ देगी। कर्क राशि के लोगों को प्रशासनिक कार्यों और धार्मिक गतिविधियों में सफलता मिलने की संभावना है। सिंह राशि वालों को व्यापार और करियर से जुड़ी यात्राओं में लाभ मिल सकता है, साथ ही अचानक धन लाभ भी हो सकता है।

कन्या राशि वालों को अपने रोजमर्रा के कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में पिता या वरिष्ठों की सलाह फायदेमंद रहेगी। तुला राशि वालों के लिए यह समय कुछ सतर्कता बरतने का है, क्योंकि शत्रु पक्ष सक्रिय हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Royal Enfield Classic 350 का नया मॉडल लॉन्च, राइडिंग को आसान बनाएंगे ये फीचर्स
Royal Enfield Classic 350 का नया मॉडल लॉन्च, राइडिंग को आसान बनाएंगे ये फीचर्स
Royal Enfield ने Classic 350 का नया Signature White Edition लॉन्च किया है. इसकी कीमत ₹2,24,275 एक्स-शोरूम से शुरू होती...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वृश्चिक राशि के लिए यह समय नौकरी और व्यापार के लिहाज से अनुकूल रहेगा, वहीं धनु राशि के जातकों को कार्यस्थल पर सुकून और सहयोग की प्राप्ति हो सकती है।

मकर राशि के लिए यह समय प्रेम संबंधों में सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा। कुंभ राशि के जातकों को भाग्य और संपत्ति से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। वहीं मीन राशि के लिए यह समय आत्मविश्वास, सौंदर्य और भाग्यवृद्धि का रहेगा। शुक्र के मार्गी होते ही इस राशि के लोगों को रुके हुए कार्यों में सफलता मिल सकती है।