बिलासपुर—कोटा थाना क्षेत्र स्थित कोटसागर मेला में उत्पाद मचाने के जुर्म में पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक बीएनएस की धारा 128 के तहत अपराध दर्ज किया है। कोटा पुलिस ने इसके अलावा भारी मात्रा में चोरी का कबाड़ समेत आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जरूरी दस्तावेज पेश नहीं किए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
पकड़े गए आरोपियों का नाम पता ठिकाना
1) अनुराग सिंह ध्रुव पिता श्याम सिंह ध्रुव निवासी ग्राम कंचनपुर सरैहा थाना तखतपुर।
2) तिलक यादव पिता अजय यादव निवासी वार्ड क्रमांक 9 डोंगरीपारा थाना कोटा ।
3) सत्यम साहू पिता नरेंद्र साहू  निवासी वार्ड क्रमांक 9 डोंगरीपारा थाना कोटा ।
4) रवि साहू पिता स्वर्गीय याद नाथ यादव  निवासी वार्ड क्रमांक 9 डोंगरीपारा थाना कोटा।
5) नानू साहू पिता गणेश साहू निवासी वार्ड क्रमांक 9 डोंगरीपारा थाना कोटा।
6) अनिकेत लोधी पिता वीरेंद्र लोधी निवासी ग्राम भाड़म थाना कोटा।
7) हिमांशु साहू पिता घासीराम साहू निवासी ग्राम धौराभाटा थाना कोटा।
कोटा पुलिस के अनुसार पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के विशेष आदेश पर चेतना अभियान  के दौरान कोटा थाना क्षेत्र के कोटसागर मेला में असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। इसके पहले कोटा पुलिस को जानकारी मिली कि मेला में कुछ असामाजिक तत्व उत्पात मचा रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सात आरोपियों को धर दबोचा। सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए बीएनएनएस की धारा 128के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपियों को अनुविभागीय अधिकारी कोटा के सामने पेश कर बॉन्ड ओवर की कार्यवाही की गयी है।
लाखों का कबाड समेत आरोपी गिरफ्तार
एडिश्नल पुलिस कप्तान अर्चना झाने बताया कि कोटा पुलिस ने चोरी के कबाड़ से भरे एक वाहन को बरामद किया है। बरामद वाहन चोरी का लोहा,टिन,छड़ भरकर जरहागांव मुंगेली से लेकर कोटा की तरफ जा रहा था। पुलिस टीम ने वाहन को लखोदना मोड कोटा के पास वाहन नम्बर सीजी 11 ए बी 0615 को रोका और छानबीन अभियान चलाया।  जरूरी दस्तावेज पेश नहीं किये जाने पर करीब 250000 रुपए का सामान बरामद किया गया। आरोपी सोनू राम साहू गिरफ्तार कब्जे में लिया गया।