CG news।आमजनों को अच्छे अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा मुहैया कराने के लिए सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना से लाभान्वित करने के लिए पात्र लोगों को सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड जारी किया गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आयुष्मान योजना में देश के बड़ी संख्या में अस्पताल रजिस्टर्ड हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सूरजपुर के दो शिक्षकों को मिलेगा राज्यपाल पुरस्कार
सूरजपुर के दो शिक्षकों को मिलेगा राज्यपाल पुरस्कार
सूरजपुर/शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकारी या आयुष्मान योजना के पैनल में शामिल किसी भी निजी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारक अपना इलाज करा सकता है। इस कार्ड में सभी बीमारियों के लिए पैकेज तय है।

निर्धारित पैकेज से ज्यादा कोई भी अस्पताल रकम नहीं ले सकता है। सीएमएचओ ने बताया कि किसी भी अस्पताल द्वारा तय पैकेज से ज्यादा की रकम लिए जाने की स्थिति में पीड़ित आयुष्मान के नोडल अधिकारी से सम्बंधित संस्थान/व्यक्ति के विरुद्ध लिखित शिकायत कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट का फैसला: बिना सहमति म्यूचुअल ट्रांसफर के नाम पर शिक्षिका का तबादला, कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक
हाईकोर्ट का फैसला: बिना सहमति म्यूचुअल ट्रांसफर के नाम पर शिक्षिका का तबादला, कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईकोर्ट ने एक शिक्षिका के तबादला आदेश पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उसके क्रियान्वयन पर अंतरिम रोक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़ित द्वारा अपनी कराई गई बिमारी के इलाज के सम्बंध में शिकायत में उल्लेख करना आवश्यक है। नोडल अधिकारी द्वारा शिकायत की जाँच गठित टीम द्वारा करायी जाएगी।

शिकायत की पुष्टि होने पर ज्यादा वसूली करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। सीएमएचओ ने आमजनों से इलाज हेतु तय पैकेज से ज्यादा रकम की मांग करने वाले अस्पताल के विरुद्ध शिकायत टोल फ्री नंबर 104 और 14555 पर करने का आग्रह किया है। साथ ही पीड़ित संबंधित अस्पताल की जानकारी, पते सहित प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाईट https//cgrms.pmjay.gov.in/GRMS/loginnew.html पर जाकर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक दिवस की तारीफ और शिक्षक की वास्तविक स्थिति के बीच  अंतर क्यों है..?
शिक्षक दिवस की तारीफ और शिक्षक की वास्तविक स्थिति के बीच अंतर क्यों है..?
रायपुर (मनीष जायसवाल) ।5 सितंबर आते ही शिक्षक अचानक बहुत खास हो जाता है। शिक्षक दिवस पर उसके सम्मान में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीएमएचओ डॉ केशरी ने जिले के आयुष्मान कार्ड से वंचित लोगों को आधार कार्ड, राशन कार्ड तथा एक्टिव मोबाइल नंबर के साथ चॉइस सेंटर या पंजीकृत अस्पताल में जाकर अनिवार्य रूप से अपना आयुष्मान कार्ड बनवाने का अपील किया है।