बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र के खतोपुर चौक के पास रविवार सुबह एनएच 31 पर एक स्कॉर्पियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक बारात से लौटते समय सब हादसे का शिकार हुए।

जानकारी के अनुसार, बेगूसराय के पहाड़पुर गांव से अभिषेक कुमार की शादी में शामिल होने के लिए बारात साहेबपुर कमल इलाके गई थी। शादी के बाद, रविवार सुबह करीब चार बजे, स्कॉर्पियो वाहन एन एच 31 से लौटते समय अचानक पंचर हो गया। टायर पंचर होने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकराकर पलट गया।

ये खबर भी पढ़ें…
नाम बदलने की नहीं, तस्वीर बदलने की जरूरत; गौरहा ने कसा ‘मेवा सदन’ तंज
नाम बदलने की नहीं, तस्वीर बदलने की जरूरत; गौरहा ने कसा ‘मेवा सदन’ तंज
बिलासपुर..बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक कार्यालय के ‘सेवा सदन’ नाम को लेकर कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने तीखा राजनीतिक तंज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें मनोज कुमार सिन्हा के 19 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार और उसका भाई अभिषेक कुमार, रुदल पासवान का 19 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार और जगदीश पंडित का 18 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार शामिल हैं।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल पांच लोगों को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लोग स्कॉर्पियो से बारात से लौट रहे थे। स्कॉर्पियो की रफ्तार तेज थी, इसलिए अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए गाड़ी एन एच 31 पर पलट गई।

इसके चलते वाहन आगे-पीछे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में चार लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Holiday-अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में सरकारी छुट्टी का ऐलान, CM साय ने अंबिकापुर में की बड़ी घोषणा
CG Holiday-अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में सरकारी छुट्टी का ऐलान, CM साय ने अंबिकापुर में की बड़ी घोषणा
CG Holiday/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार वाहन का टायर पंचर हो गया था, यही वजह है कि उसे नियंत्रित नहीं किया जा सका और हादसा हो गया।