School education।कोरबा। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तीकरण (rationalization) की प्रक्रिया के तहत कोरबा जिले से एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को एक कड़ा पत्र जारी करते हुए अतिशेष शिक्षकों को तत्काल नई पदस्थापना स्थलों पर कार्यभार ग्रहण कराने का निर्देश दिया है। यह आदेश आज शाम चार बजे तक हर हाल में पालन करने को कहा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
नाम बदलने की नहीं, तस्वीर बदलने की जरूरत; गौरहा ने कसा ‘मेवा सदन’ तंज
नाम बदलने की नहीं, तस्वीर बदलने की जरूरत; गौरहा ने कसा ‘मेवा सदन’ तंज
बिलासपुर..बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक कार्यालय के ‘सेवा सदन’ नाम को लेकर कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने तीखा राजनीतिक तंज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डीईओ के निर्देशानुसार, जिन अतिशेष शिक्षकों को नई स्कूलों के लिए पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं, उन्हें आज शाम चार बजे तक हर हाल में पुरानी स्कूल से रिलीव कर नई जगह ज्वाइनिंग करानी होगी।

इसके साथ ही, डीईओ ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि यदि किसी संस्था प्रमुख ने काउंसलिंग के बाद भी अतिशेष शिक्षकों को किसी कारणवश रिलीव नहीं किया है, तो ऐसे शिक्षकों को आज ही एकतरफा कार्यमुक्त करने का आदेश दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिलीविंग के साथ ही संबंधित स्कूलों में उनकी ज्वाइनिंग भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

यह सख्ती इसलिए भी देखने को मिल रही है क्योंकि लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने 10 जून तक प्रदेश के सभी डीईओ को अतिशेष शिक्षकों की सूची और उनके द्वारा नई स्कूलों में ज्वाइन करने की जानकारी भेजने की अंतिम तिथि निर्धारित की है। कल इस डेडलाइन का आखिरी दिन है, और कोरबा डीईओ के इस पत्र को इसी परिप्रेक्ष्य में देखा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Holiday-अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में सरकारी छुट्टी का ऐलान, CM साय ने अंबिकापुर में की बड़ी घोषणा
CG Holiday-अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में सरकारी छुट्टी का ऐलान, CM साय ने अंबिकापुर में की बड़ी घोषणा
CG Holiday/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोरबा के अलावा, प्रदेशभर के अन्य जिला शिक्षा अधिकारियों को भी डीपीआई के निर्देशानुसार और निर्धारित समय-सीमा के भीतर उन अतिशेष शिक्षकों की पूरी जानकारी देनी होगी, जिन्होंने अपनी नई स्कूलों में जिम्मेदारी संभाल ली है। इसमें पुरानी स्कूल से कार्यमुक्ति और नई स्कूल में कार्यभार ग्रहण करने की रिपोर्ट भी शामिल है। डीईओ ने इस पूरी प्रक्रिया की जिम्मेदारी बीईओ को सौंप दी है।