Balrampur Illegal Paddy Patwari Arrested/बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में अवैध धान के काले कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाई  की है। सनावल थाना पुलिस ने इस गिरोह के साथ मिलीभगत के आरोप में एक पटवारी समेत दो नए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह पूरी कार्रवाई तकनीक और बारीकी से की गई विवेचना के बाद संभव हुई है, जिसमें सरकारी तंत्र की संलिप्तता भी उजागर हुई है। पकड़े गए आरोपियों पर आरोप है कि वे दूसरे राज्यों से अवैध रूप से धान लाकर उसे स्थानीय मंडियों में खपाने के बड़े सिंडिकेट का हिस्सा थे।

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला सनावल थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 82/2025 से जुड़ा है। इस प्रकरण में पुलिस ने पहले ही मुख्य आरोपी श्याम सुंदर गुप्ता और उसके भाई शिवम गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि, पुलिस को अंदेशा था कि बिना किसी प्रशासनिक मिलीभगत के इतना बड़ा अवैध कारोबार संभव नहीं है।

इसी कड़ी में पुलिस ने मुख्य आरोपी श्याम सुंदर गुप्ता के मोबाइल फोन की सघन जांच की। मोबाइल डेटा और कॉल रिकॉर्ड्स खंगालने पर पटवारी संजय सोनी और एक अन्य व्यक्ति राजेश कुमार गुप्ता की इस साजिश में भूमिका साफ तौर पर उभर कर सामने आई।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सबूत हाथ लगते ही पुलिस ने पटवारी संजय सोनी और राजेश कुमार को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

उन्होंने स्वीकार किया कि वे मुख्य आरोपी श्याम सुंदर गुप्ता के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश से अवैध रूप से धान मंगाते थे। इस धान को छत्तीसगढ़ की सरकारी खरीदी मंडियों में बेचने के लिए वे अलग-अलग किसानों के खातों का सहारा लेते थे।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पटवारी का काम कथित तौर पर दस्तावेजों और रिकॉर्ड्स में हेरफेर कर इस अवैध धान को स्थानीय किसानों की उपज के रूप में वैध दिखाना था, जिससे सरकार को आर्थिक नुकसान और गिरोह को भारी मुनाफा होता था।

इस मामले में पुलिस ने पटवारी संजय सोनी (निवासी सनावल) और राजेश कुमार गुप्ता (निवासी तालकेश्वरपुर) को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 व 7 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और 61(2) के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

बलरामपुर पुलिस का कहना है कि धान के इस अवैध कारोबार की जड़ें काफी गहरी हो सकती हैं। फिलहाल मामले की विस्तृत विवेचना जारी है और पुलिस अन्य संदिग्धों के साथ-साथ ऐसे किसानों की भी पहचान कर रही है, जिनके खातों का दुरुपयोग इस घोटाले में किया गया है।