rules change from october 2025-हर महीने की पहली तारीख आम आदमी की जेब पर असर डालने वाले कई बदलाव लेकर आती है। सितंबर खत्म होने के साथ ही 1 अक्टूबर से भी ऐसे ही कई नियम बदलने जा रहे हैं, जो आपकी रोजमर्रा की जिंदगी और फाइनेंशियल हेल्थ को प्रभावित करेंगे।

rules change from october 2025-रेल टिकट बुकिंग से लेकर UPI ट्रांजैक्शन, पेंशन और LPG सिलेंडर की कीमत तक—कई बदलाव सीधे आपकी जेब पर असर डालने वाले हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

त्योहारी सीजन की शुरुआत में LPG सिलेंडर की कीमतों में राहत की उम्मीद की जा रही है। पिछले महीनों में जहां 19 किलो वाले सिलेंडर सस्ते हुए थे, वहीं इस बार 14 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में कटौती की संभावना जताई जा रही है। इससे आम उपभोक्ताओं को त्योहारों के दौरान बड़ी राहत मिल सकती है।

रेलवे भी 1 अक्टूबर से टिकट बुकिंग से जुड़े नए नियम लागू करने जा रहा है। अब तत्काल टिकट बुकिंग काउंटर खुलने के पहले 15 मिनट तक सिर्फ वही यात्री टिकट बुक कर पाएंगे, जिनका आधार कार्ड IRCTC से लिंक होगा। रेलवे का मानना है कि यह कदम टिकट धांधली पर लगाम लगाने में मदद करेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डिजिटल पेमेंट्स करने वालों के लिए भी बड़ा बदलाव होने जा रहा है। NPCI ने घोषणा की है कि 1 अक्टूबर से UPI प्लेटफॉर्म पर पी2पी (पर्सन-टू-पर्सन) ट्रांजैक्शन फीचर हटाया जा सकता है।

rules change from october 2025-इसका सीधा असर PhonePe, Google Pay और Paytm जैसे ऐप्स के करोड़ों यूजर्स पर पड़ेगा। इसका मकसद डिजिटल फ्रॉड कम करना और सुरक्षा को और मजबूत करना है।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पेंशनधारकों और निवेशकों के लिए भी नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में अहम बदलाव होंगे। 1 अक्टूबर से गैर-सरकारी सब्सक्राइबर्स अपनी पूरी रकम यानी 100% इक्विटी स्कीम में निवेश कर सकेंगे, जो पहले सिर्फ 75% तक सीमित था। साथ ही, प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों को अब PRAN कार्ड के लिए चार्ज देना होगा—ई-PRAN किट के लिए 18 रुपये, फिजिकल PRAN कार्ड के लिए 40 रुपये और 100 रुपये सालाना मेंटेनेंस चार्ज देना पड़ेगा। वहीं, अटल पेंशन योजना और NPS लाइट सब्सक्राइबर्स के लिए यह चार्ज सिर्फ 15 रुपये रहेगा और ट्रांजैक्शन पर कोई फीस नहीं लगेगी।