Rate of gold silver/सोने को हमेशा से सुरक्षित निवेश के तौर पर देखा जाता है, लेकिन इस बार चांदी ने रिटर्न के मामले में सोने को भी पीछे छोड़ दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगातार बदलते और अतरंगी टैरिफ फैसलों का असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखाई दे रहा है। नतीजा यह है कि सोने और चांदी दोनों की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई है, लेकिन चांदी ने साल भर में 50% तक का शानदार रिटर्न देकर निवेशकों को चौका दिया है।

इस साल सोने की कीमत रुपये में लगभग 40% और डॉलर में 37% बढ़ी है। लेकिन चांदी की रफ्तार इससे भी तेज रही। रुपये में चांदी ने करीब 50% और डॉलर में 46% की बढ़त दर्ज की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Rate of gold silver- सोने से ज्यादा चमकी चांदी: ट्रंप के टैरिफ फैसलों ने बढ़ाई कीमतें, निवेशकों को मिला जबरदस्त रिटर्न
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Rate of gold silver/यानी सोने की तुलना में लगभग 9% ज्यादा रिटर्न मिला है। डॉलर और रुपये की बढ़त में फर्क इसलिए भी रहा क्योंकि इस साल डॉलर के मुकाबले रुपये में लगभग 3% की गिरावट आई है।

चांदी की चमक बढ़ने के पीछे कई कारण हैं। दुनिया फिलहाल जिस दौर से गुजर रही है, उसमें युद्ध, भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता का दबाव लगातार बना हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोविड-19 महामारी के बाद से वैश्विक समीकरण पूरी तरह बदल गए और अब ट्रंप की ओर से लगातार टैरिफ लगाए जाने से हालात और चुनौतीपूर्ण हो गए हैं। भारत में कोविड के बाद मजबूत मांग ने अर्थव्यवस्था को राहत दी थी, लेकिन अब फिर से वैश्विक दबाव का असर महसूस किया जा रहा है।

रुपया भी बार-बार अपने ही रिकॉर्ड तोड़कर ऑल-टाइम लो पर पहुंच रहा है। आर्थिक सिद्धांत यही कहता है कि जब भी करेंसी और इकोनॉमी दबाव में आती है, तब कमोडिटी मार्केट में तेजी आती है। यही वजह है कि निवेशकों का भरोसा सोना और चांदी जैसी सुरक्षित धातुओं पर बढ़ गया है। इस समय अनिश्चितता तो बहुत ज्यादा है, लेकिन शेयर बाजारों की लगातार बढ़त के बीच निवेशकों की चिंता भी बढ़ी है। ऐसे हालात में सोना और खासकर चांदी दोनों नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.