Maruti Victoris vs Hyundai Creta/भारतीय कॉम्पैक्ट एसयूवी बाजार इन दिनों तेजी से बढ़ रहा है और ग्राहकों के पास पहले से कहीं ज्यादा विकल्प मौजूद हैं। इसी बीच मारुति सुजुकी ने अपनी नई एसयूवी Victoris लॉन्च कर दी है, जो सीधे तौर पर हुंडई की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी Creta को टक्कर देती है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या मारुति की Victoris फीचर्स, इंजन और कीमत के दम पर Creta के दबदबे को तोड़ पाएगी?

Maruti Victoris vs Hyundai Creta/कीमत के मामले में Victoris थोड़ा बढ़त लेती दिखती है। इसका बेस पेट्रोल LXi वेरिएंट 10.49 लाख रुपये से शुरू होता है और टॉप-एंड स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन 19.98 लाख रुपये तक जाता है। मारुति ने पेट्रोल, हाइब्रिड और CNG तीनों तरह के ऑप्शन दिए हैं, जिससे यह हर तरह के खरीदारों को टारगेट करती है।

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Maruti Victoris vs Hyundai Creta/ दूसरी ओर Hyundai Creta की शुरुआती कीमत 10.73 लाख रुपये है, जबकि इसके टॉप मॉडल्स 24 लाख रुपये तक जाते हैं। Creta में पेट्रोल, डीजल और टर्बो वेरिएंट्स के ज्यादा विकल्प जरूर मिलते हैं, लेकिन कीमत के लिहाज से Victoris ज्यादा किफायती नजर आती है।

इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो Victoris कई विकल्पों के साथ आती है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट, CNG ऑप्शन और यहां तक कि ऑफ-रोडिंग पसंद करने वालों के लिए AWD कॉन्फ़िगरेशन भी शामिल है। बेस पेट्रोल मैनुअल का माइलेज लगभग 21.18 किमी/लीटर है और 210 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस इसे और भी प्रैक्टिकल बनाता है। इसके मुकाबले Creta अपने भरोसेमंद 1.5-लीटर पेट्रोल, डीजल और टर्बो वर्जन पर कायम है। माइलेज 17-18 किमी/लीटर के आसपास मिलता है और डीजल इंजन अभी भी इसकी बड़ी ताकत है, खासकर लंबे सफर पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सेफ़्टी पर डाले एक नज़र/Maruti Victoris vs Hyundai Creta

फीचर्स में भी दोनों एसयूवी कड़ी टक्कर देती हैं। Maruti Victoris में लेवल-2 ADAS, डॉल्बी एटमॉस-ट्यून किया गया इनफिनिटी हार्मन साउंड सिस्टम, एलेक्सा वॉयस कंट्रोल और 10.25-इंच डिजिटल क्लस्टर जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के मामले में इसे 5-स्टार भारत NCAP रेटिंग और मल्टी-एयरबैग का सपोर्ट मिलता है। वहीं Hyundai Creta में एलईडी लाइटिंग, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड सीटें, पैनोरमिक सनरूफ और अब हाई ट्रिम्स में ADAS जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

कुल मिलाकर देखा जाए तो Maruti Victoris कीमत और माइलेज के दम पर ज्यादा वैल्यू फॉर मनी पैकेज पेश करती है, जबकि Hyundai Creta अपने वेरिएंट्स और डीजल इंजन के कारण अब भी मजबूत दावेदार है।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Maruti Victoris vs Hyundai Creta/आने वाले महीनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि Victoris, Creta के लंबे समय से कायम दबदबे को कितना चुनौती दे पाती है।