बिलासपुर…सोशल मीडिया पर चाकू दिखाकर लोगों में भय पैदा करने से लेकर सार्वजनिक जगहों पर अड्डेबाजी और नशाखोरी तक, पुलिस ने शुक्रवार को दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की। रतनपुर में इंस्टाग्राम पर बटनदार चाकू का वीडियो डालकर दहशत फैलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, वहीं चकरभाठा में अशांति, मारपीट, अड्डेबाजी और नशाखोरी से जुड़े 9 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

चाकू दिखाकर इंस्टाग्राम पर वीडियो, युवक गिरफ्तार

ये खबर भी पढ़ें…
ट्रांसपोर्ट नगर में अनूठा संगम, विश्वकर्मा विसर्जन के साथ दिया गया सेवा- हरियाली और संस्कारों का संदेश
ट्रांसपोर्ट नगर में अनूठा संगम, विश्वकर्मा विसर्जन के साथ दिया गया सेवा- हरियाली और संस्कारों का संदेश
बिलासपुर। शहर के ट्रांसपोर्ट नगर में आज एक भावनात्मक और प्रेरणादायक क्षण उस समय देखने को मिला जब सैकड़ों हाथों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रतनपुर के बड़ीबाजार इलाके में निजाम अली उर्फ अश्शू बटनदार चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने के साथ उसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाल रहा था। पुलिस को 18 सितंबर को इसकी सूचना मिली। मामला गंभीर होने पर थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय ने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी और टीम को कार्रवाई के लिए रवाना किया।

पुलिस ने नूतन चौक बड़ीबाजार के पास घेराबंदी कर निजाम अली को पकड़ लिया। उसके कब्जे से एक बटनदार चाकू बरामद हुआ। पुलिस उसे चाकू समेत थाने लाई और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
12 साल की बच्ची का किया अपहरण , दुष्कर्म के आरोप में 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार
12 साल की बच्ची का किया अपहरण , दुष्कर्म के आरोप में 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार
बिलासपुर...12 साल 4 माह की नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अनिल साहू, आरक्षक आकाश डोंगरे और धनराज कुम्भकार की भूमिका रही।

 अड्डेबाजी और नशाखोरी पर 9 पर कार्रवाई

ये खबर भी पढ़ें…
सूना मकान देख तोड़ डाला ताला, चोरी का माल खपाया; चोर समेत तीन खरीदार गिरफ्तार
सूना मकान देख तोड़ डाला ताला, चोरी का माल खपाया; चोर समेत तीन खरीदार गिरफ्तार
बिलासपुर...घर सूना मिला तो छत के रास्ते अंदर घुसकर कमरों और अलमारी के ताले तोड़ डाले। नकदी से लेकर चांदी-कांसे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर चकरभाठा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले, मारपीट करने वाले, अड्डेबाजी और नशाखोरी में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस ने एक साथ कार्रवाई की। पुलिस ने 9 आरोपियों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।

कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों का नाम जीत वर्मा , पप्पू उर्फ गुलशन पाण्डेय, समीर दास मानिकपुरी, प्रियांशु वर्मा, हर्षवर्धन उर्फ मोन्टू वर्मा, आयुष्मान वर्मा, रमेश उर्फ पाण्डो मेरसा, करन सोनवानी और शत्रुहन निषाद हैं। सभी आरोपी चकरभाठा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अशांति फैलाने वालों पर निगरानी के निर्देश के बाद यह कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।