बिलासपुर…12 साल 4 माह की नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में चकरभाठा पुलिस ने 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बच्ची को आरोपी के कब्जे से बरामद कर लिया है। मामले में आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म समेत पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

मामला 15 जुलाई का है। बच्ची के परिजन ने चकरभाठा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 12 साल 4 माह की बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू की और वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

ये खबर भी पढ़ें…
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर...मोपका इलाके में गांजा रखकर बिक्री करने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी और बच्ची की तलाश के लिए जानकारी जुटाई गई। इसी दौरान मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी के ठिकाने पर कार्रवाई की और नाबालिग को उसके कब्जे से बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार नाबालिग ने पूछताछ में बताया कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने डिगोरा चारोटी थाना पथरिया जिला मुंगेली निवासी राकेश जांगड़े पिता बहादुर जांगड़े, निवासी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 64(2)(एम) बीएनएस तथा धारा 4 और 6 पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड की कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
सूरजपुर/प्रतापपुर... खड़गवां कला के पास हाईवा को ओवरटेक कर रोकने, पिस्टल निकालकर हवाई फायर करने और चालक से मारपीट कर मोबाइल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.