बिलासपुर। शहर के ट्रांसपोर्ट नगर में आज एक भावनात्मक और प्रेरणादायक क्षण उस समय देखने को मिला जब सैकड़ों हाथों ने मिलकर धरती माँ की गोद में हरियाली के नन्हे बीज रोपे। श्लोक ध्वनि फाउंडेशन, भवानी रोड कैरियर (BRC) और छत्तीसगढ़ राज्य ट्रक मालिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस भव्य वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम ने न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, बल्कि समाज सेवा की एक मिसाल भी कायम की। कार्यक्रम में प्रकृति सेवा संस्थान के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिससे यह आयोजन “पर्यावरण और स्वास्थ्य” दोनों को समर्पित एक समग्र सामाजिक अभियान बन गया।
सुबह से ही ट्रांसपोर्ट नगर परिसर में रौनक देखने लायक थी। हरे-भरे पौधों की कतारें, ट्रकों की सजी हुई कतारें और लोगों के चेहरों पर उत्साह — यह दृश्य इस बात का प्रमाण था कि जब व्यापार, समाज और प्रकृति एक साथ मिलकर काम करते हैं, तो बदलाव अवश्यंभावी हो जाता है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  विधायक (बिल्हा)  धरमलाल कौशिक  उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयं वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का जीवंत संदेश दिया और उपस्थित नागरिकों को अपने हाथों से निःशुल्क पौधों का वितरण किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भवानी रोड कैरियर और छत्तीसगढ़ राज्य ट्रक मालिक संघ द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर में विश्वकर्मा जी की प्रतिमा स्थापित कर एकता, भाईचारे और निर्माण-साधना को बढ़ावा देने का जो कार्य किया गया है, वह अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि “ऐसे आयोजनों से न केवल पर्यावरण संरक्षित होता है, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है।” उन्होंने पूरी आयोजन टीम, संस्थाओं और स्वयंसेवकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर होते रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर...मोपका इलाके में गांजा रखकर बिक्री करने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भवानी रोड कैरियर के संस्थापक एवं छत्तीशगढ़ राज्य ट्रक मालिक संघ प्रमुख  शिव सिंह  तथा ब्रजेश पाण्डेय महासचिव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि उनकी संस्था का ध्येय वाक्य है — “परिवहन कार्य के साथ-साथ समाज का विकास।” उन्होंने बताया कि संस्था विगत 10 वर्षों से विश्वकर्मा पूजा के साथ-साथ धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्यरत है। संस्था द्वारा अनाथ बच्चों की शिक्षा, निर्धन कन्याओं के विवाह एवं अन्य सामाजिक सहयोग कार्यों में निरंतर योगदान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट व्यवसाय केवल आर्थिक गतिविधि नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक जिम्मेदारी भी है, और यही सोच उन्हें ऐसे आयोजनों की प्रेरणा देती है।

श्लोक ध्वनि फाउंडेशन के संस्थापकसुमित शर्मा  एवं श्रीकुमार ने बताया कि वृक्षारोपण एवं पौध वितरण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ-साथ फाउंडेशन का मूल उद्देश्य साहित्य, संगीत, संस्कृति और समाज को ऊँचा उठाना है। उन्होंने कहा कि “जिस प्रकार एक पौधा सींचने से वृक्ष बनता है, उसी प्रकार समाज को भी संस्कारों से सींचने की आवश्यकता है।” संस्था द्वारा समय-समय पर साहित्यिक एवं सांस्कृतिक आयोजन कर समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य किया जाता रहा है।
प्रकृति सेवा संस्थान का जनसेवा अभियान
प्रकृति सेवा संस्थान के डॉ. राजीव अवस्थी ने बताया कि उनकी संस्था विगत 5 वर्षों से HIV जागरूकता एवं रोकथाम को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि आज के कार्यक्रम में स्वास्थ्य जांच शिविर के माध्यम से भी सैकड़ों लोगों को लाभान्वित किया गया। इस पुनीत कार्य में संस्था की सदस्य भारती रजक जी, निर्मला साहू जी, मुकेश सूर्यवंशी जी सहित अन्य सक्रिय सदस्यों की भूमिका सराहनीय रही।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में ट्रांसपोर्ट नगर के गणमान्य व्यापारीगण, शहरवासी, समाजसेवी बंधु तथा तीनों संस्थाओं के सक्रिय सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से —महासचिव crtms बृजेश पांडेय अजय पाल सिंह,सोनू सिंह भवानी,चंद्रिका पाण्डेय नीतीश यादव,संजय उपाध्याय, मनिष अग्रवाल,इन्द्रपाल सिंह डोमिर,समुद्र सिह, बी वी प्रसाद,मंडल अध्यक्ष भाजपा हरीश साहू,भाजपा नेता मनोज दुबे,पार्षद श्याम कार्तिक,विजय मरावी,पवन सोनकर,सुभाष सिंह,चमन चंद्राकर,भरत पटेल,राहुल थवाईत,प्रकाश सिंह,राजू चंद्राकर,जितेंद्र दास,नील धुव्र,स्नेहा यादव, किरण रावत का सराहनीय योगदान रहा। सभी ने मिलकर पौधरोपण किया और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल आगे भी निरंतर जारी रहेगी और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ा जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
सूरजपुर/प्रतापपुर... खड़गवां कला के पास हाईवा को ओवरटेक कर रोकने, पिस्टल निकालकर हवाई फायर करने और चालक से मारपीट कर मोबाइल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.